'हमने अभी-अभी किसी को टक्कर मारी है', अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर हुए हादसे का ऑडियो आया सामने
अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा बाड़ फांदकर रनवे पर पहुंचा और विमान से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
-1778408686656_m.webp)
डेनवर एयरपोर्ट पर विमान से टकराकर एक व्यक्ति की मौत (स्क्रीनग्रैब- इंटरनेट मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सुरक्षा बाड़ फांदकर रनवे पर पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति की विमान से टकराकर मौत हो गई। फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 4345 से हुई यह टक्कर के बाद विमान के इंजन में आग लग गई।
इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का ऑडियो सामने आया है, जिसमें पायलट की घबराहट और यात्रियों द्वारा बयां किएक गए मंजर दिखाई दे रहे हैं।
कब की है घटना?
एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात लगभग 11:19 बजे हुई घटना से ठीक पहले एक बाड़ फांदकर सक्रिय रनवे क्षेत्र में प्रवेश करके हवाई अड्डे की सुरक्षा का उल्लंघन किया था। फ्रंटियर एयरलाइंस का विमान उस व्यक्ति से टकराने के समय चल रहा था।
ऑडियो आया सामने
एटीसी ऑडियो में, फ्रंटियर फ्लाइट 4345 के पायलट को कंट्रोल टावर को यह सूचित करते हुए सुना जा सकता है कि विमान एक व्यक्ति से टकराने के बाद रनवे पर रुक गया था और उसके एक इंजन में आग लग गई थी।
फ्रंटियर विमान 4345 के पायलट ने कहा, हमने अभी-अभी किसी को टक्कर मारी दी है… हमारे इंजन में आग लग गई है। हम रनवे पर रुक रहे हैं।"।
Frontier hit a person walking on the runway on takeoff at Denver tonight. Frontier rejected the takeoff with and engine fire and evacuated everyone on the runway. Absolutely a nightmare scenario. pic.twitter.com/MtSYgrKYL0
— Combat Learjet (@Combat_learjet) May 9, 2026
रनवे पर बिखरे मिले शरीर के अंग
डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्रंटियर फ्लाइट 4345 द्वारा रनवे पर दौड़ रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद के भयावह क्षणों को एयर ट्रैफिक कंट्रोल के चौंकाने वाले ऑडियो में कैद किया गया है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि शरीर के अंग रनवे पर बिखरे पड़े मिले।
ऑडियो रिकॉर्डिंग में एयरपोर्ट के एक कर्मचारी ने कहा, "रनवे पर मुझे कुछ अंग मिले हैं। मेरा मानना है कि विमान ने किसी व्यक्ति को टक्कर मारी है। रनवे पर मानव अवशेष दिखाई दे रहे हैं।"
फ्लाइटअवेयर के अनुसार , दुर्घटना के समय विमान लगभग 149 मील प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा था। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वह व्यक्ति आंशिक रूप से विमान के इंजनों में से एक में खिंच गया था।
🚨#BREAKING: Watch as a Frontier Airlines aircraft forced to make an emergency after a pedestrian on the runway was struck and sucked into one of the jet’s engines⁰⁰ 📌#Denver | #Colorado
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) May 9, 2026
Watch as horrifying footage from earlier this morning shows the moment Frontier Flight… pic.twitter.com/jvaWjzvMey
