हाई ब्लडप्रेशर से डिमेंशिया का खतरा
अमेरिकी शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन के मुताबिक 40 वर्ष की उम्र के बाद हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित महिलाओं में डिमेंशिया की आशंका बढ़ जाती है।
अमेरिका (आइएएनएस)। बढ़ती उम्र में हाई ब्लडप्रेशर से स्वास्थ्य पर कई तरह के प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन के मुताबिक 40 वर्ष की उम्र के बाद हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित महिलाओं में डिमेंशिया की आशंका बढ़ जाती है। अध्ययन से हाई ब्लडप्रेशर के महिलाओं और पुरुषों पर पड़ने वाले असर के बारे में भी नई जानकारी मिली है। इस अध्ययन में सात हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। चालीस वर्ष की उम्र के बाद हाई ब्लडप्रेशर की शिकार हुई महिलाओं में डिमेंशिया का खतरा 73 फीसद तक ज्यादा पाया गया। यह एक मानसिक समस्या है।
यह भी पढ़ें : वजन कम करने में कारगर ब्लैक टी