विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्थिति पर है हमारी नजर...', दिल्ली ब्लास्ट के बाद अमेरिका का आया रिएक्शन; कांसुलर मदद देने की पेशकश

Published: Mon, 10 Nov 2025 11:58 PM (IST)

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट पर अमेरिका ने दुख जताया है और कांसुलर मदद की पेशकश की ...और पढ़ें

अमेरिका ने कहा कि कांसुलर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है

अमेरिका ने कहा कि कांसुलर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है

HighLights

  1. अमेरिका ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख।

  2. कांसुलर मदद देने की पेशकश की गई।

  3. कई नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह 'स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है' और 'कांसुलर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है'।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमें दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की जानकारी है। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और कांसुलर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।'

राजनाथ, नड्डा, गडकरी ने जताया दुख

लाल किले के पास विस्फोट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नितिन गडकरी ने शोक जताया है। राजनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, दिल्ली में कार विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है। दु:ख की घड़ी में मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, दिल्ली में कार विस्फोट में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं कि घायलों तक सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना को हृदय विदारक बताया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना को दुखद बताया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ¨सधिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)