Move to Jagran APP

मुंबई हमले का गुनाहगार डेविड हेडली पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

अमेरिका के जेल में बंद 26/11 आतंकी हमलों का दोषी डेविड कोलमैन हेडली पर जानलेवा हमला हुआ है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 09:29 PM (IST)
मुंबई हमले का गुनाहगार डेविड हेडली पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
मुंबई हमले का गुनाहगार डेविड हेडली पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

शिकागो(एजेंसी)। अमेरिका के जेल में बंद 26/11 आतंकी हमलों का दोषी डेविड कोलमैन हेडली पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार शिकागो जेल में सजा काट रहे डेविड हेडली पर उसके साथी कैदियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।उसे शिकागो के नॉर्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह मौत से जूझ रहा है। दरअसल जेल में ही दो कैदियों ने हेडली पर 8 जुलाई को हमला किया था।

loksabha election banner

बता दें कि अमेरिकी नागरिक हेडली पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ काम करता था और 26/11 मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल रहा है। ज्ञात हो कि अमेरिका की संघीय अदालत ने 24 जनवरी 2013 को मुंबई हमलों में शामिल होने के लिए हेडली को दोषी करार दिया था। जिसके कारण उसे 35 साल की सजा हुई है।

कौन है डेविड हेडली-

डेविड हेडली पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी आतंकी है। जिसने मुंबई में 26/11 की साज़िश रची थी। यह लश्कर-ए-तैयबा के अंडरकवर एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। हेडली ने मुंबई हमले के लिए विस्तार से जानकारियां जुटाईं थी। इसने पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा भी लिया था। बाद में भारत आकर हमले के ठिकानों की रेकी की।

डेविड कोलमैन हेडली सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया। यहां इसने हमले की ठिकानों की तस्वीरें लीं और पाकिस्तान जाकर अपने आकाओं को सौंपी। 24 जनवरी 2013 को अमेरिका की संघीय अदालत ने डेविड हेडली को दोषी करार दिया था। मुंबई हमले में भूमिका के लिए इसे 35 साल की जेल हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.