Move to Jagran APP

दैनिक जागरण फिर बना दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र, इनमा के 7 पुरस्कारों से सम्मानित

दैनिक जागरण के विशेष अभियान जागरण संस्कारशाला को दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अभियान माना गया और इसे स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 12:48 AM (IST)
दैनिक जागरण फिर बना दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र, इनमा के 7 पुरस्कारों से सम्मानित
दैनिक जागरण फिर बना दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र, इनमा के 7 पुरस्कारों से सम्मानित

जेएनएन, न्यूयॉर्क। देशभर में किसी भी भाषा में सर्वाधिक पढ़े जानेवाले नंबर 1 समाचारपत्र दैनिक जागरण की धमक वैश्विक मंच पर भी लगातार महसूस की जाती रही है। इंटरनेशनल न्यू मीडिया एसोसिएशन (इनमा) ने इस वर्ष के लिए अपने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए दैनिक जागरण को 7 पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस वर्ष फिर से दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अखबार होने का खिताब भी दैनिक जागरण के नाम रहा। ये लगातार चौथी बार है जब दैनिक जागरण को दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ अखबार का सम्मान हासिल हुआ है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण को मिला दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ अखबार का खिताब

दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ अखबार के खिताब के अलावा दैनिक जागरण को इसके अन्य अभियानों के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 विशेष उल्लेख सम्मान से सम्मानित किया गया। इस बार के पुरस्कारों में छात्रों में अच्छे संस्कार की समझ विकसित करने के लिए चलाये जाने वाले दैनिक जागरण के विशेष अभियान 'जागरण संस्कारशाला' को दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अभियान माना गया और इसे स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस अभियान ने 2 अन्य श्रेणियों में विशेष उल्लेख अपने नाम किया।

सामाजिक अभियान 'आधा गिलास पानी' को रजत पुरस्कार

वहीं देशभर में सिनेमा संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए दैनिक जागरण के प्रकल्प 'जागरण फिल्म फेस्टिवल' और सामाजिक अभियान 'आधा गिलास पानी' को रजत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 'आधा गिलास पानी' दैनिक जागरण के सात सरोकारों में से एक 'जल संरक्षण' के अंतर्गत चलाया जाता है। 'कैसिनो ग्रांडे' कार्यक्रम को भी विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ। ये सब दैनिक जागरण के पाठकों के प्यार की वजह से ही संभव हो पाया है।

इंटरनेशनल न्यू मीडिया एसोसिएशन के इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कई देशों की सैकड़ों मीडिया कंपनियों ने प्रविष्टियां भेजी थीं। इनमा 1935 से मीडिया इंडस्ट्री में बेहतरीन काम को सम्मानित कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.