Move to Jagran APP

दुनियाभर में एक दिन में कोरोना से 14 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत, पाए गए आठ लाख नए केस

कोरोना महामारी की दूसरी लहर कई देशों में कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटे में विश्व में आठ लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए। 14 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हो गई। भारत को छोड़कर दुनिया के बाकी मुल्‍कों का हाल जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 12:15 AM (IST)
दुनियाभर में एक दिन में कोरोना से 14 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत, पाए गए आठ लाख नए केस
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आए कई देशों में इस घातक वायरस का कहर गहराता जा रहा है।

वाशिंगटन, एजेंसियां। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आए कई देशों में इस घातक वायरस का कहर गहराता जा रहा है। इसका नतीजा वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी के तौर पर सामने आ रहा है। बीते 24 घंटे में विश्व में आठ लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए। 14 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हो गई। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, बुधवार सुबह कोरोना पीडि़तों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 14 करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गया।

loksabha election banner

दुनियाभर में 14 हजार से ज्‍यादा मौतें

एक दिन पहले यह संख्या 14 करोड़ 18 लाख से अधिक थी। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 लाख 41 हजार 541 हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 30 लाख 27 हजार 353 था। इससे जाहिर होता है कि दुनियाभर में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 14 हजार से अधिक पीडि़तों की जान गई।

अमेरिका में पांच लाख 82 हजार से ज्यादा मौतें

विश्व में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे अमेरिका में अब तक पांच लाख 82 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हुई है। जबकि तीन करोड़ 25 लाख से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं।

ब्राजील में 3,321 लोगों की मौत

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे के दौरान 69 हजार 381 नए संक्रमित पाए जाने से पीडि़तों का आंकड़ा एक करोड़ 40 लाख के पार पहुंच गया। इस अवधि में 3,321 पीडि़तों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या तीन लाख 78 हजार से अधिक हो गई है।

एक नजर इन देशों पर

जापान : देश में फिर नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए टोक्यो और ओसाका में इमरजेंसी लगाने पर विचार किया जा रहा है।

पाकिस्तान : योजना मंत्री असद उमर ने चेताया कि कोरोना रोकथाम नियमों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो बड़े शहरों को बंद किया जा सकता है।

चीन : सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल के अधिकारी कुई गैंग ने बताया कि करीब 20 करोड़ लोगों यानी 14.29 फीसद आबादी को टीका लगाया जा चुका है।

श्रीलंका : देश में एस्ट्राजेनेका टीका लगवाने वाले छह लोगों में रक्त का थक्का बनने की समस्या पाई गई। इनमें से तीन पीडि़तों की मौत हो गई।

फिलीपींस : बीते 24 घंटे में 9,227 नए केस मिलने से कोरोना रोगियों की संख्या नौ लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई। कुल 16 हजार 265 मौत हुई है।

जर्मनी : संसद में लॉकडाउन संबंधी कानून को पास कराने की तैयारी के बीच इसका विरोध बढ़ गया है। बर्लिन में सैकड़ों लोगों ने इसका विरोध किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.