Coronavirus In World: दुनिया में 2 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, 8 लाख के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा
दुनिया में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अबतक पूरी दुनिया में 2 करोड़ 31 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया चुका है।
वाशिंगटन, आइएएनएस। Coronavirus In World: दुनिया में तेजी से कोरोना का संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अबतक पूरी दुनिया में संक्रमण से 2 करोड़ 31 लाख के पार मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरनेवालों की संख्या 8 लाख 3 हजार तक पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी दी।
रविवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 2,3,130,345 थी और मृत्यु दर बढ़कर 803,397 हो गई, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में यह सूचना दी।
दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश
दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है. यहां पर अबतक 5,666,121 मामले दर्ज किए गए है वहीं मौतक का आंकड़ा 176,345 पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर संक्रमित देश ब्राजील है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 35, 82,362 तक पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 1,14,250 के पास पहुंच गया है।
दुनिया में तीसरे स्थान पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश
वहीं तीसरे स्थान पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 29, 17,701 तक पहुं गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 55 हजार 794 तक पहुंच गया है। इस बाद फ्रांस चौथे नंबर पर संक्रमित देश है। अगर मौत के आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है इसके बाद ब्राजील वहीं तीसरे नंबर मेक्सिको में सबसे ज्यादा कोरोना से मौत हुई है।
रूस ने कोरोना वैक्सीन के मानव ट्रायल का किया दावा
इस जानलेवा वायरस से पूरी दुनिया परेशान है, फिलहाल सभी देश अपने स्तर पर कोरोना वेक्सीन का मानव ट्रायल कर रहे हैं वहीं रूस का दावा कि उसने सफल कोरोना वैक्सीन मानव ट्रायल कर लिया है। वहीं अन्य कइ देशों ने इस पर संदेह भी किया है। फिलहाल रूस के अलाव कोरोना वैक्सीन के सफल मानव परीक्षण के दौड़ मे ंकई अन्य देश भी लगे हुए हैं। अभी फिलहाल धीरे-धीरे सभी देश अपने यहां प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं।