Coronavirus: अमेरिका में वायरस से संक्रमित किशोर की मौत का पहला मामला
अमेरिका में कोरोना वायरस से एक किशोर की मौत का मामला सामने आया है। ये केस लॉस एंजिल्स का है। गवर्नर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि किशोर पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं था।
लॉस एंजिल्स, एएफपी। अमेरिका में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोनो वायरस के जिसकी पहली मौत हुई थी। वह एक किशोरी थी। लॉस एंजिल्स के उत्तर में लैंकेस्टर के युवाओं की मौत की सूचना सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने घंटों पहले ही कर दी थी। हालांकि कहा गया है कि ये बीमारी आमतौर पर किशोंरो के लिए घातक नहीं है। गार्सेटी ने कहा कि जिस किशोरी ने दम तोड़ा है वह पहले से किसी तरह की बीमारी से पीड़ित नहीं थी।
गवर्नर ने युवा लोगों से कहा कि वह अपने ध्यान रखें, क्योंकि ऐसा नहीं है कि ये वायरस आपको प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ये वायरस आपको मार सकता है सबकुछ आपके व्यवहार पर निर्भर करता है। बता दें कि मृतक की पहचान उजागर नहीं की गई है और ना ही उसके जेंडर के बारे में बताया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस ना तो उम्र देखता है ना ही आय का स्तर ये किसी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं। इसलिए जरुरी है कि आप सब अपना ख्याल रखें। बता दें कि इस बीमारी का वैज्ञानिक नाम SARS-coV-2 है।
बता दें कि दुनियाभर के करीब 170 से अअदिक देश इस वायरस से प्रभावित है। अधिकतर देशों ने लॉकडाउन किया हुआ है। सभी ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। दरअसल, इस वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर में आया था। इसके बाद 60 हजार लोग इससे चीन में संक्रमित हुए, वहीं करीब 3200 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ये सभी देशों में फैलता जा रहा है। अब तक दुनियाभर के देशों के करीब 4 लाख लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं मरना वालों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है।