विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका: टूटे एंकल के इलाज के लिए अस्पताल गई 21 वर्षीय छात्रा की मौत, आखिर कहां हुई चूक?

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:06 PM (IST)

अमेरिका के कनेक्टिकट में एक 21 वर्षीय छात्रा की पैर का टखना टूटने के इलाज के दौरान पेनकिलर्स के ओवरडोज ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य में पैर का टखना टूटने पर इलाज कराने गई 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की पेनकिलर्स के ओवरडोज़ के कारण मौत हो गई।

मृतका डेल एलिस मार्टिन टेक्सास की ट्रिनिटी यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी और इतिहास की पढ़ाई कर रही थीं। उनके परिवार ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अदालत में मुकदमा दायर किया है।

फार्म पर काम करते समय टूटा था पैर का टखना

डेल एलिस मार्टिन 10 अप्रैल 2025 को खेत में काम करते समय चोटिल हो गई थीं, जिससे उनके पैर का टखना टूट गया था। इसके बाद इलाज के लिए वाटरबरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

याचिका के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों के भीतर उनकी हालत बिगड़ने लगी और अंततः सांस रुकने से उनकी जान चली गई।

अदालत में दायर याचिका के अनुसार, अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने 14 घंटे के भीतर मार्टिन को इतनी अधिक मात्रा में पेनकिलर्स का कॉकटेल दे दिया कि उनके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया।

परिवार का आरोप है कि दवाओं के अत्यधिक असर से वह गहरी बेहोशी में चली गईं, जिसके कारण दम घुटने पर भी वह मदद के लिए किसी को पुकार नहीं सकीं।

इस पूरे समय के दौरान किसी भी स्टाफ कर्मी ने उनकी निगरानी नहीं की। अगली सुबह करीब 7 बजे जब एक नर्स ने उन्हें देखा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी धड़कनें पूरी तरह रुक चुकी थीं।

पोस्टमार्टम में कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि

ऑटोप्सी रिपोर्ट में सामने आया कि कई तरह की दर्द निवारक दवाएं एक साथ देने के कारण डेल मार्टिन को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई।

मृतका के पिता लिंडसे मार्टिन ने बताया कि अस्पताल से आई इस मनहूस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिवार ने वकील क्रिस्टोफर मत्तेई के जरिए अस्पताल प्रशासन को जवाबदेह ठहराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

वाटरबरी अस्पताल पहले कैलिफोर्निया की कंपनी प्रॉस्पेक्ट मेडिकल होल्डिंग्स के अधीन था, जिसने जनवरी 2025 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था।

बाद में वित्तीय संकट से जूझ रहे इस अस्पताल का अधिग्रहण हार्टफोर्ड हेल्थकेयर ने कर लिया। नए प्रबंधन के एक प्रतिनिधि ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह घटना उनके अधिग्रहण से पहले की है।