विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CNN समेत तीन मीडिया संस्थानों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, व्हाइट हाउस बैन को बताया प्रेस की आजादी पर हमला

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:00 AM (IST)

सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ व्हाइट हाउस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए मुकदमा दायर किया है।

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ वाशिंगटन डीसी कोर्ट में याचिका दायर

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ वाशिंगटन डीसी कोर्ट में याचिका दायर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। ट्रंप ने फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तीनों समाचार आउटलेट के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

तीनों मीडिया संस्थानों ने प्रतिबंध को'फर्स्ट अमेंडमेंट' (संविधान के पहले संशोधन) का 'खुला उल्लंघन' बताया। फर्स्ट अमेंडमेंट प्रेस की आजादी को संरक्षण देता है।

तीनों मीडिया संस्थानों ने वाशिंगटन डीसी की फेडरल कोर्ट से राहत की मांग की है। इस मामले में इसी सप्ताह सुनवाई हो सकती है। मुकदमे में तर्क दिया है कि संविधान राष्ट्रपति या सरकारी अधिकारी को यह इजाजत नहीं देता कि वे सिर्फ इसलिए प्रेस को फर्स्ट अमेंडमेंट के अधिकारों से वंचित कर दें क्योंकि उन्हें उनकी रिपोर्टिंग का कंटेंट पसंद नहीं है।

तीनों मीडिया संस्थानों ने मिलकर यह मुकदमा दायर किया है। व्हाइट हाउस ने इस मुकदमे पर फिलहाल टिप्पणी नहीं की है, सोमवार सुबह ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर प्रतिबंध का बचाव किया।

उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, व्हाइट हाउस प्रेस की आजादी पर हमला नहीं कर रहा है। यह 'फेक न्यूज़' पर हमला है।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)