ट्रंप के विमान 'एयर फोर्स वन' में CNN न्यूज को एंट्री नहीं, मिडिया पाबंदी से फिर बढ़ेगा विवाद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन और मीडिया संस्थानों के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है। व्हाइट हाउस ने ...और पढ़ें

ट्रंप के विमान 'एयर फोर्स वन' में CNN न्यूज को एंट्री नहीं (फोटो- रॉयटर)
HighLights
ट्रंप के प्रशासन और मीडिया संस्थानों के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है
ट्रंप को कार्यक्रमों को अमेरिकी मीडिया ने नहीं किया था कवर
एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन और मीडिया संस्थानों के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है। व्हाइट हाउस ने अमेरिका के राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन में सीएनएन की एंट्री रोकने के संकेत दिए हैं।
ट्रंप की यात्रा के दौरान एयर फोर्स वन में सीएनएन की जगह रियल अमेरिकॉज वाइस न्यूज को जगह मिलेगी। यह प्रशासन की ओर से मीडिया पर लगाई गई पाबंदियों का नया मामला है।
इससे पहले ट्रंप ने फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए पिछले शुक्रवार को सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के व्हाइट हाउस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।
इसके बाद इन संस्थानों ने मुकदमा दायर कर प्रतिबंध को 'फर्स्ट अमेंडमेंट' (संविधान के पहले संशोधन) उल्लंघन बताया था। फर्स्ट अमेंडमेंट प्रेस की आजादी को संरक्षण देता है।
संघीय जज ने गुरुवार को इस प्रतिबंध पर 14 दिनों के लिए अस्थायी रोक लगा दी और प्रशासन को आदेश दिया कि सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में जाने से न रोका जाए।
कोर्ट के आदेश के बाद तीनों संस्थानों के पत्रकारों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल कर दी गई।
