विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंधार हाईजैक के बाद तालिबान ने लादेन को दी थी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी, CIA फाइलों से बड़ा खुलासा

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:17 PM (IST)

सीआईए की गुप्त फाइलों से खुलासा हुआ है कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के कंधार अपहरण के ...और पढ़ें

तालिबान ने लादेन को दी थी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी

तालिबान ने लादेन को दी थी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी

HighLights

  1. सीआईए फाइलों से कंधार हाईजैक के बाद बड़ा खुलासा।

  2. तालिबान ने ओसामा बिन लादेन को सुरक्षा कड़ी करने की चेतावनी दी।

  3. दस्तावेज लादेन की हमले की योजनाओं और 9/11 पूर्व खुफिया जानकारी।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) द्वारा जारी सार्वजनिक की गई गुप्त फाइलों से एक बड़ा खुलासा हुआ है। दस्तावेजों के अनुसार, साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के कंधार हाईजैक के बाद अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने ओसामा बिन लादेन को अपनी सुरक्षा कड़ी करने की चेतावनी दी थी।

CIA द्वारा जारी सार्वजनिक की गई फाइलों में 1998 से 2001 के बीच बिन लादेन की कथित हमले की योजनाओं, हथियार हासिल करने की कोशिशों, अमेरिका को निशाना बनाने की आशंकाओं और 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से पहले की खुफिया जानकारियों का भी उल्लेख है।

लादने को मिली थी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी

जनवरी 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को सौंपी गई इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के कंधार अपहरण कांड के तुरंत बाद तालिबान ने अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को अपनी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी दी थी।

3 जनवरी, 2000 की इस खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान को अंदेशा था कि कंधार बंधक संकट का इस्तेमाल अमेरिका या अन्य सरकारों द्वारा लादेन के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई या अभियान चलाने के लिए किया जा सकता है।

कहां था तालिबान की चेतावनी का उल्लेख?

तालिबान की चेतावनी का उल्लेख जनवरी 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को सौंपे गए 'राष्ट्रपति के दैनिक संक्षिप्त विवरण' (PDB) में किया गया था। यह दस्तावेज 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं वर्षगांठ पर सार्वजनिक की गई 71 खुफिया फाइलों का हिस्सा है।

3 जनवरी, 2000 की इस खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने ओसामा बिन लादेन को अपनी सुरक्षा सख्त करने की चेतावनी दी थी। 3 जनवरी, 2000 की इस खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान को अंदेशा था कि कंधार बंधक संकट का इस्तेमाल अमेरिका या अन्य सरकारों द्वारा लादेन के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई या अभियान चलाने के लिए किया जा सकता है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 2019 में जिस हमजा बिन लादेन को अमेरिका ने मृत घोषित किया था, उसका नया वीडियो जारी; 9/11 की बरसी पर अल-कायदा का दावा