चीन ने लेजर हथियार से अमेरिकी विमानों को बनाया निशाना
सीएनएन ने अमेरिकी सेना की प्रवक्ता के हवाले से कहा कि चीन ने अमेरिकी विमानों को लेजर हथियार से नुकसान पहुंचाया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 09:43 PM (IST)
वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि प्रशांत महासागर में चीन ने अपने लेजर हथियार का इस्तेमाल कर उसके लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है। सितंबर 2017 से अब तक ऐसी 20 घटनाएं हो चुकी हैं।
शुक्रवार को सीएनएन ने अमेरिकी सेना की प्रवक्ता के हवाले से कहा कि चीन ने अमेरिकी विमानों को लेजर हथियार से नुकसान पहुंचाया है। ताजा घटना पिछले दो हफ्तों के दौरान पूर्वी चीन सागर में हुई। यह बिलकुल वैसी ही है जो इस साल की शुरुआत में पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के पास हुई थी। इसमें पायलट भी घायल हो गया था। जिबूती में ही चीन का सैनिक अड्डा है। हालांकि किसी भी घटना की मेडिकल और अन्य शिकायत नहीं की गई। अमेरिका के आरोपों पर बीजिंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा,'अमेरिकी मीडिया में छाई लेजर हथियार से अमेरिकी विमानों को निशाना बनाने की रिपोर्ट पूरी तरह से आधारहीन और मनगढ़ंत हैं।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें