Move to Jagran APP

US Shooting: शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत और 8 घायल, आरोपी गिरफ्तार

शिकागो में बीती रात एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है। गोल लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 04:21 PM (IST)
US Shooting: शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत और 8 घायल, आरोपी गिरफ्तार
शिकागो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शिकागो, एपी। अमेरिका के शिकागो में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। ये घटना शहर के उत्तरी इलाके की है।

prime article banner

एजेंसी के मुताबिक, गोलीबारी की घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई है। पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि बीती रात रेस्टोरेंट के बाहर एक शख्स ने अंधाधु्ंध गोली चला दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने तुरंत मृतकों के नाम या उम्र का खुलासा नहीं किया। साथ ही गोलीबारी की घटना के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं दी गई है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.