Move to Jagran APP

यूजर की निजी जानकारी के दुरुपयोग मामले में कैंब्रिज एनालिटिका के सीइओ निलंबित

ब्रिटिश एजेंसी कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के जरिये यूजरों का डाटा हासिल कर अनुचित तरीके से उसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में करने का आरोप है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 02:44 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 02:44 PM (IST)
यूजर की निजी जानकारी के दुरुपयोग मामले में कैंब्रिज एनालिटिका के सीइओ निलंबित
यूजर की निजी जानकारी के दुरुपयोग मामले में कैंब्रिज एनालिटिका के सीइओ निलंबित

लंदन (एपी)। यूजरों की निजी जानकारी के दुरुपयोग मामले में कैंब्रिज एनालिटिका के सीइओ अलेक्जैंडर निक्स को निलंबित कर दिया गया है। ब्रिटिश एजेंसी कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के जरिये यूजरों का डाटा हासिल कर अनुचित तरीके से उसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में करने का आरोप है।

loksabha election banner

अमेरिका समेत कई देशों में यह मामला तूल पकड़ने के बाद कैंब्रिज एनालिटिका के निदेशक मंडल ने निक्स को निलंबित करने का फैसला लिया। दूसरी तरफ निक्स ने अपने निलंबन को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं हैं। कानूनी रूप से भी कोई मामला नहीं चल रहा है। इस पर कैंब्रिज एनालिटिका ने कहा कि निक्स के बयान कंपनी के मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उनका निलंबन इस बात का प्रतीक है कि हम नियमों के इस उल्लंघन मामले में कितने गंभीर हैं।

कंपनी ने ट्रंप के चुनाव प्रचार में किसी तरह की गड़बड़ी से भी इन्कार किया है। इसका कहना है कि उनके प्रचार में कैंब्रिज एनालिटिका के डाटा का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इस बीच वाशिंगटन से एएफपी के अनुसार, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में भी फेसबुक के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इस मामले के सामने आने के बाद फेसुबक को दुनियाभर में भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यूरोपीय संघ और ब्रिटेन की संसद ने फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पेश होकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इसके बाद अब अमेरिका में भी फेसबुक के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। वहीं, अमेरिकी संसद ने जुकरबर्ग को पेश होने को कहा है। इस मसले पर वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर फेसबुक को दोषी पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

फेसबुक ने कहा, हमें ठगा गया

फेसबुक ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि वह कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा लोगों की निजी जानकारियों का दुरुपयोग किए जाने से आहत है। इसने कहा कि हमें ठगा गया है। हम लोगों की जानकारियां सुरक्षित रखने के लिए अपनी नीतियों को समुचित तरीके से लागू करने को प्रतिबद्ध हैं। सारा दोष कैंब्रिज एनालिटिका पर डालते हुए फेसबुक ने कहा कि एक शोधकर्ता से जानकारियां लेकर उसका दुरुपयोग किया गया है। यह सोशल नेटवर्क से जुड़ी शर्तों का उल्लंघन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.