आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की IMF से फिर बनी बात, 1.21 अरब डॉलर के नए फंड पर बनी सहमति
आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मदद मांगी है। आईएमएफ ने ...और पढ़ें
-1791482573816_m.webp)
पाकिस्तान को आईएमएफ से मिला 1.21 अरब डॉलर का नया बेलआउट पैकेज (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आतंकियों को शरण देने वाला पाकिस्तान आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक बार फिर उसने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आगे हाथ फैलाया है। उसके हालात को देखते हुए संस्था ने एक और बेलआउट (आर्थिक मदद) पैकेज पर सहमति जताई है।
आईएमएफ ने इस्लामाबाद के साथ लगभग 1.21 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग जारी करने के लिए कर्मचारी स्तर का समझौता किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि भू राजनीतिक तनाव, ऊर्जा की ऊंची कीमतें और व्यापार में रुकावटें अब भी देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए खतरा बनी हुई हैं।
समझौते के तहत पाकिस्तान की 37 महीने की एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (ईएफएफ) की चौथी समीक्षा और उसकी 28 महीने की रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (आरएसएफ) की तीसरी समीक्षा शामिल है। किसी भी रकम के भुगतान से पहले आइएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की औपचारिक मंजूरी जरूरी होगी।
अंतिम मंजूरी मिलने पर इस्लामाबाद को ईएफएफ के तहत करीब एक अरब अमेरिकी डालर और आरएसएफ के जरिए 210 मिलियन अमेरिकी डालर अतिरिक्त मिल सकेंगे। इससे इन दोनों वित्तीय व्यवस्थाओं के तहत अब तक कुल जारी राशि करीब 5.7 अरब डालर हो जाएगी। (समाचार एजेंसी एएनाई के इनपुट के साथ)
