रूस का मालवाहक अंतरिक्ष यान चार घंटे में आइएसएस पर रसद पहुंचाने के लिए तैयार
कजाखस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 3.51 बजे इसे लांच किया जाएगा।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 07:48 AM (IST)
वाशिंगटन, आइएएनएस। रूस का एक मालवाहक अंतरिक्ष यान चार घंटे से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर रसद पहुंचाने के लिए तैयार है। 'द प्रोग्रेस-70' नाम का यह यान अपने साथ खाद्य सामग्री, ईंधन और अन्य जरूरी सामान ले जाएगा। इस सामान का कुल वजन 2721 किलोग्राम है। कजाखस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 3.51 बजे इसे लांच किया जाएगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, 'रूस के मिशन कंट्रोलर कार्गो शिप की आइएसएस तक यह यात्रा तीन घंटे 48 मिनट में पूरी करने की योजना है।' इतने कम समय में रसद की आपूर्ति करना रूस के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे भविष्य में कम समय में सामान और क्रू ले जाने की क्षमता विकसित होगी।
उल्लेखनीय है कि गत 29 जून को स्पेस एक्स की 15वीं फ्लाइट ने आइएसएस पर पहुंचने में तीन दिन का समय लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें