कैलिफोर्निया के स्कूल में गोलीबारी करने वाले दोषी की अस्पताल में मौत
कैलिफोर्निया के स्कूल में गोलीबारी करने वाले दोषी की अस्पताल में मौत हो गई है।
कैलिफोर्निया,रायटर। कैलिफोर्निया के स्कूल में गोलीबारी करने वाले दोषी की अस्पताल में मौत हो गई है। आरोपित की उम्र 16 साल की थी। शुक्रवार को उसने कैलिफोर्निया के हाई स्कूल में फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में 2 छात्र की मौत हो गई थी जबकि 3 छात्र घायल गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल में फायरिंग करने के बाद उसने अपने आपको गोली मार ली थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि अपने जन्मदिन से पहले उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपित का नाम नथानिएल टेन्नोसुक बेरोहो (Nathaniel Tennosuke Berhow) बताया गया है। आरोपित ने किस वजह से स्कूल में गोलीबारी की थी। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।
लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग (Los Angeles County Sheriff office) के मुताबिक,16 साल के छात्र ने स्कूल में गोलीबारी करने के बाद अपने आपको भी गोली मारी। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी। पांच छात्रों पर गोलीबारी करने के बाद आरोपित बाहर जाकर तेज-तेज रोने लगा। इसके बाद उसने अपने सिर पर गोली मार ली। अधिकारी के मुताबिक उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह अपने आपको भी गोली मार लेगा।
यह घटना सेंटा क्लेरिटा में स्थित सॉगस हाई स्कूल में हुई। स्कूल में फायरिंग के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने अपनी जांच में एक हाथियार भी बरामद किया है। वहीं व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने ने इस पूरे मामले पर नजर रखने की बात कही है। इस घटना के बाद बच्चों में डर का माहौल है। इसकी वजह से स्कूल के साथ सभी स्कूलों में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। स्कूल प्रशासन के तरफ से इसके लिए माफी भी मागी गई है। क्योंकि इस पूरे मामले पर जांच करने लिए छात्रों को स्कूल से घर नहीं जाने दिया गया था।