विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैगनर समूह पर आतंकी संगठन के रूप में प्रतिबंध लगाएगा ब्रिटेन, रूस ने कहा- यह अस्तित्व में नहीं

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Thu, 07 Sep 2023 12:30 AM (IST)

प्रस्तावित मसौदे के तहत ब्रिटेन में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद हो ...और पढ़ें

रूस ने कहा- वैगनर समूह वैधानिक रूप से अस्तित्व में नहीं
रूस ने कहा- वैगनर समूह वैधानिक रूप से अस्तित्व में नहीं

HighLights

  1. हाउस आफ कामंस में पेश किया जाएगा मसौदा, संगठन की संपत्तियां होंगी सीज
  2. रूस ने प्रतिक्रया में कहा- वैगनर समूह वैधानिक रूप से अस्तित्व में नहीं

लंदन, पीटीआई। ब्रिटेन सरकार रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह पर आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंध लगाएगी। इसको लेकर हाउस आफ कामंस में निषेधाज्ञा आदेश का मसौदा पेश किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध आदेश से ब्रिटेन में रूसी समूह का सदस्य बनना या उसका समर्थन करना अवैध हो जाएगा। इस पर क्रेमलिन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वैगनर समूह वैधानिक रूप से अस्तित्व में नहीं है।

वैगनर एक हिंसक और विनाशकारी संगठन है : सुएला ब्रेवरमैन

प्रस्तावित मसौदे के तहत ब्रिटेन में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद हो सकती है। वैगनर समूह के सदस्यों की संपत्तियों को आतंकियों की संपत्ति घोषित करते हुए सीज कर लिया जाएगा। ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि वैगनर एक हिंसक और विनाशकारी संगठन है जिसने विदेश में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक सैन्य उपकरण के रूप में काम किया है। इसके यूक्रेन, मध्य एशिया और अफ्रीका के अभियान वैश्विक समुदाय के लिए खतरा है।

उल्लेखनीय है कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन के नेतृत्त्व में रूसी सैनिकों के विरुद्ध विद्रोह और उसके बाद हाल ही में प्रिगोजिन कथित हेलीकाप्टर हादसे में मौत हो गई। इस पर अमेरिका व पश्चिमी देशों ने पुतिन पर षड्यंत्र का आरोप लगाया।

ब्लकन की यूक्रेन यात्रा के बीच रूस के हमले में 16 की मौत

रूस ने बुधवार को भी यूक्रेन पर हमला जारी रखा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी बिंल्कन की यात्रा के बीच पूर्वी यूक्रेन के कोस्टियानटिनिवका में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा, एक मार्केट पर घातक हमले में कई दुकानें व एक फार्मेसी नष्ट हो गई। उधर, डेन्यूब नदी के पास यूक्रेन के इजमाइल क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमले में अनाज भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया गया है।

सीमा-सोनिया के बाद अब बांग्लादेश की हबीबा को प्रेमी की चाहत खींच लाई हिंदुस्तान, तय की 2200 KM की दूरी

एक अरब डालर की सैन्य सहायता का एलान कर सकते हैं एंटनी

उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी विदेश मंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जेलेंस्की से मुलाकात के समय एक अरब डालर की और सैन्य सहायता की घोषणा कर सकते हैं। बिंल्कन की यात्रा यूक्रेन को मजबूत अमेरिकी समर्थन के रूप में देखी जा रही है। उधर, यूक्रेन की संसद ने बुधवार को नए रक्षा मंत्री के रूप में रस्टेम उमराव के नाम को मंजूरी दे दी।

INDIA vs BHARAT Row: भारत बनाम इंडिया की बहस पर संवेदनशील, सनातन धर्म पर आक्रामक रहेगी भाजपा