ट्रंप के नामित जज पर एक और महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
अमेरिकी पत्रिका द न्यूयॉर्कर ने डेबोरा के हवाले से कहा कि 1983-84 में येल यूनिवर्सिटी में साथ में पढ़ाई के दौरान ब्रेट ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:19 PM (IST)
वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जज पद के लिए नामित ब्रेट कावानाघ पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नए आरोप ने ब्रेट की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इससे पहले प्रोफेसर क्रिस्टीन ब्लेसी फोर्ड ने आरोप लगाया था कि 1980 के करीब एक हाईस्कूल पार्टी के दौरान ब्रेट ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।
इस संबंध में ब्रेट और फोर्ड को गुरुवार को संसदीय समिति के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना है। इसके बाद ही ब्रेट के जज बनने की प्रक्रिया पर आगे फैसला होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हालांकि ब्रेट के पक्ष में खड़े हैं।
ब्रेट पर ताजा आरोप डेबोरा रोमिरेज (53) ने लगाया है। अमेरिकी पत्रिका द न्यूयॉर्कर ने डेबोरा के हवाले से कहा कि 1983-84 में येल यूनिवर्सिटी में साथ में पढ़ाई के दौरान ब्रेट ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। ब्रेट ने हालांकि इस नए आरोप का भी खंडन किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें