बाइडन का चीन को झटका, शिंजियांग में बने सामान पर प्रतिबंध वाले बिल पर बाइडन ने किया हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को चीन को तगड़ा झटका दिया। चीन के शिंजियांग प्रांत में बने सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल पर बाइडन ने हस्ताक्षर कर दिया है। बता दें कि यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई।
वाशिंगटन, रायटर। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को चीन को तगड़ा झटका दिया। चीन के शिंजियांग प्रांत में बने सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल पर बाइडन ने हस्ताक्षर कर दिया है। बता दें कि यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई।
चीन की बद्दुआ मजदूरी
चीन के शिंजियांग प्रांत में लोगों से बंधुआ मजदूरी कराने अक्सर आरोप लगते रहे हैं। साथ ही वहां की मुस्लिम आबादी पर अत्याचार करने के चीन पर कई सालों से संगीन आरोप लगाए जाते रहे हैं। जिसके लिए अमेरिकी कांग्रेस ने अक्सर सवाल उठाता आया है। आपको बता देंगे यह बिल अमेरिकी कांग्रेस (सांसद) में इसी महीने पारित किया गया था।
क्या कहा गया है बिल में
बिल के मसौदे में कहा गया कि शिनजियांग प्रांत जहां चीन ने उइगुरों के लिए हिरासत केंद्र बनाए हैं। वहां बनाया गया सारा सामान जबरन श्रम से तैयार माल माना जाएगा। बता दें कि इस बिल में ऐसे किसी भी माल के अमेरिका आयात पर रोक लगा दी गई है, जो यहां से तैयार किया गया होगा। बताया जाता है कि यहां से कपास, टमाटर और सोलर पैनल में इस्तेमाल होने वाला पालीसिलिकान भारी मात्रा में अमेरिका भेजा जाता है। आयात पर प्रतिबंध लगने से इन सामानों के कारोबार पर काफी गहरा असर होगा।
चीन करता आया जबरन श्रम कराने से इंकार
चीन हमेशा से ने जबरन श्रम कराने के आरोपों का खंडन करता आया है। हालांकि बिल पर हस्ताक्षर होने के मामले में वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
वहीं दूसरी तरफ बाइडन सरकार ने शिनजियांग में उइगरों पर क्या हो रहे जुल्मों पर सख्त हो गई है। सरकार द्वारा चीनी उत्पीड़न के खिलाफ चीन की कई बायोटेक,कई सरकारी अधिकारियों पर प्रतिबंध और
सर्विलांस कंपनियों पर रोक लगा दिए हैं। अमेरिकी प्रशासन इन प्रतिबंधों के बाद उम्मीद लगाई जा सकती है कि शिनजियांग में उइगरों को शायद अब थोड़ी राहत मिल सके।