विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो बाइडन के 'वफादार कमांडर' ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर किया हमला, 4 महीने के बीच 10 सेवाकर्मी हो चुके शिकार

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 27 Sep 2023 11:45 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते ने एक और सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया। 4 महीने में ये 11वां ...और पढ़ें

जो बाइडन के 'वफादार कमांडर' ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर किया हमला (Image: AP)
जो बाइडन के 'वफादार कमांडर' ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर किया हमला (Image: AP)

HighLights

  1. बाइडन के कुत्ते कमांडर ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट पर किया हमला
  2. 4 महीने के बीच 10 सेवाकर्मी हो चुके शिकार
  3. बाइडन को अपने भाई जेम्स से तोहफे में मिला था कमांडर

वाशिंगटन, AP। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते कमांडर ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक और कर्मचारी को काट लिया। चार महीने के अंदर ये 11वां हमला है। सीक्रेट एजेंट पर हमला सोमवार की सुबह करीब आठ बजे व्हाइट हाउस में हुआ।

यूएसएसएस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की चिकित्सा कर्मियों ने कर्मचारी का तुरंत इलाज किया,  फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है।

बाइडन का कुत्ता कमांडर जर्मन शेफर्ड

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, बाइडन का कुत्ता कमांडर जर्मन शेफर्ड शुद्ध नस्ल का है। उसने अक्टूबर 2022 और जनवरी के बीच कम से कम 10 बार गुप्त सेवा कर्मियों पर हमला किया है। कमांडर के काटने पर एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे।

Image: AP

4 महीने के बीच 10 सेवाकर्मी हो चुके शिकार

आक्रामक व्यवहार करने वाला बाइडन का दूसरा कुत्ता कमांडर है। उसने सीक्रेट सर्विस कर्मियों और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों को काफी बार काटा है। काटने की कई बार घटनाएं होने के बाद बाइडन के पहले कुत्ते जर्मन शेफर्ड मेजर को डेलावेयर भेज दिया गया था।

यह भी पढ़े: 'मैं 5 Eyes का हिस्सा नहीं, गलत व्यक्ति से पूछ रहे' जब निज्जर की हत्या पर जयशंकर से पूछा गया सवाल

बाइडन को अपने भाई जेम्स से तोहफे में मिला था कमांडर

बता दें कि गुप्त सेवा राष्ट्रपति और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करती है। इसके कई अधिकारी कार्यकारी व्हाइट हाउस और उसके विशाल मैदान के आसपास तैनात रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बाइडन को दिसंबर 2021 में अपने भाई जेम्स से तोहफे के रूप में कमांडर मिला था। बाइडन के परिवार में एक बिल्ली विलो भी है।

यह भी पढ़े: California: 28 साल जेल में बिताने के बाद कोर्ट ने शख्स को बाइज्जत बरी किया, अमेरिका में हैरान करने वाला मामला