विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुतिन के करीबी ने उठाया था ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च, पत्नी बेटिना ने की पुष्टि

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:50 PM (IST)

डोनल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ने पुष्टि की है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के एक सहयोगी उमर क्रेमलेव ने उनके शादी के बाद के वीकेंड का खर्च उठाया था।

पुतिन के करीबी ने उठाया था ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च। (Bettina Anderson/ Instagram)

पुतिन के करीबी ने उठाया था ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च। (Bettina Anderson/ Instagram)

HighLights

  1. बेटिना ट्रंप ने पुतिन के सहयोगी द्वारा शादी खर्च की पुष्टि की।

  2. उमर क्रेमलेव ने बहामास में ट्रंप जूनियर के शादी समारोह का खर्च उठाया।

  3. भुगतान दुबई स्थित इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन से जुड़ी संस्था ने किया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नई बहू, बेटिना ने बिना किसी झिझक के इस रिपोर्ट की पुष्टि की है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक राजनीतिक सहयोगी ने डोनल्ड ट्रंप जूनियर के साथ उनकी शादी के बाद एक शानदार वीकेंड का खर्च उठाया था।

प्रो-पब्लिका ने सबसे पहले सोमवार को रिपोर्ट दी थी कि मई में बहामास में जोड़े के तीन दिन के शादी समारोह, जिसे आउटलेट ने मोंटे कार्लो और फ्रैट पार्टी का मिश्रण बताया था, उसका खर्च उमर क्रेमलेव ने उठाया था।

उदारता के साथ हमेशा कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं होता- बेटिना

बेटिना ट्रंप ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में लिखा कि लगता है कि हमारी शादी फिर से सुर्खियों में है, इसलिए थोड़ी सफाई देना जरूरी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि उदारता के साथ हमेशा कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं होता।

उमर ने शानदार जश्न की मेजबानी की- बेटिना ट्रंप

बेटिना ट्रंप ने लिखा कि जब हमारी शादी की मूल योजनाएं बदलीं, तो हमने उससे पहले ही शादी करने का फैसला किया और नवविवाहित जोड़े के तौर पर पहले से तय वीकेंड पर पहुंचे। हमारे प्यारे दोस्त उमर ने बहुत उदारता से हमारी शादी के बाद हमारे लिए दो शानदार रातों के जश्न की मेजबानी की।

'क्रेमवेल ने शादी के लाखों डॉलर के खर्च का भुगतान किया'

दस्तावेजों के अनुसार, क्रेमवेल ने शादी के लाखों डॉलर के खर्च का भुगतान किया, जिसमें डांसर, फ्लोरिडा से मंगवाया गया 5 मंजिला फनफेटी केक, आतिशबाजी और निजी द्वीपों का किराया शामिल था। भुगतान दुबई स्थित इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन से जुड़ी एक संस्था के माध्यम से किया गया था, जिसके प्रमुख क्रेमवेल हैं और जिसे रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम से वित्तीय सहायता मिलती है।

क्रेमवेल के प्रवक्ता ने कहा कि बॉक्सिंग संगठन के खुद शादी का खर्च नहीं उठाया, लेकिन दुबई की संस्था से किए गए भुगतान पर कोई टिप्पणी नहीं की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका, मिड-टर्म इलेक्शन में नहीं लागू होगा मेल-इन वोटिंग रूल