विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के आसमान में लहराया बलूचिस्तान की आजादी का परचम, कहा- मदद करो, देखिए Photos

By Nitin AroraEdited By:
Published: Fri, 27 Sep 2019 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:13 PM (IST)

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर उड़ा विमान लिखा था बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए यूएन करे मदद।

अमेरिका के आसमान में लहराया बलूचिस्तान की आजादी का परचम, कहा- मदद करो, देखिए Photos
अमेरिका के आसमान में लहराया बलूचिस्तान की आजादी का परचम, कहा- मदद करो, देखिए Photos

न्यूयॉर्क, एएनआइ। पाकिस्तान दुनिया भर में चिल्ला रहा है कि भारत में मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर तमाम बड़े प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनने को मिली है। पाकिस्तान के पास इस बात को साबित करने के पर्याप्त सबूत ही नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन किस कदर हो रहा है इसकी झलक आज पूरी दुनिया देख रही है। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक विमान ने स्टैचू ऑफ लिबर्टी के ऊपर उड़ान भरते हुए एक गंभीर संदेश छोड़ा है।

यह संदेश बलूचिस्तान को पाकिस्तान का था, यह संदेश बलूचिस्तान की आजादी का था, यह संदेश बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों का उल्लंघन, यह संदेश का मतलब यूएन से मदद मांगना था। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर उड़ा विमान, सिर्फ संदेश यह, 'बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए यूएन करे मदद।'

 

ऐसा पहली बार नहीं है जब बलूचिस्तान ने अपनी आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचाई हो और मदद मांगी हो। इंग्लैंड एवं वेल्स में जारी आइसीसी विश्व कप 2019 के दौरान भी राजनीतिक संदेश फैलाने की घटना सामने आई थी। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक प्लेन निकला, जिस पर एक बैनर टंगा था और उस पर लिखा था विश्व को बलूचिस्तान के लिए आवाज उठानी चाहिए।

मानवता के लिए वायरस है पाकिस्तान

सेंट्रल काउंसिल मेंबर ऑफ फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के नेता शम्स बलोच ने शुक्रवार को इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा मकसद पाकिस्तान के असली चेहरे को सामने लाना है। इससे दुनिया को पता चलेगा कि पाकिस्तान मानवता पर धब्बा है। न्यूयॉर्क में शम्स बलोच ने कहा कि शक्ति का इस्तेमाल करके पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर नियंत्रण हासिल किया है। पाकिस्तान न केवल भारत, अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के लिए बल्कि पूरी दुनिया और मानवता के लिए एक वायरस है

बलूचिस्‍तान में महिलाओं से दुष्‍कर्म कर रहे पाकिस्‍तानी फौजी

बलूच नेता मेहरान मारी ने हाल में पाकिस्‍तानी फौज द्वारा बलूचिस्‍तान में किए जा रहे बर्बर अत्‍याचारों की पोल खोली था। मारी ने लंदन में कहा था कि पाकिस्तानी सेना के जवान बलूचिस्‍तान में महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म करते हैं और सरेआम बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी कर देते हैं।