यदि आप रात में बल्ब जलाकर सोते हैं तो हो जाइए सावधान, नहीं तो...
रात में टीवी चालू करके या बल्ब जलाकर सोने वाली महिलाओं में वजन बढ़ने की आशंका 17 फीसद तक ज्यादा रहती है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 05:37 PM (IST)
वाशिंगटन, प्रेट्र। रात के वक्त कमरे में टीवी चालू करके या बल्ब जलाकर सोने से वजन बढ़ने और मोटापे का शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है। महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। इसमें पाया गया कि सोते वक्त कमरे में किसी तरह की कृत्रिम रोशनी नहीं होने से महिलाओं में मोटापे का खतरा कम हो जाता है।
अध्ययन में 35 से 74 साल की उम्र की 43,722 महिलाओं को शामिल किया गया। इसके अनुसार, रात में टीवी चालू करके या बल्ब जलाकर सोने वाली महिलाओं में वजन बढ़ने की आशंका 17 फीसद तक ज्यादा रहती है।
हालांकि छोटा नाइटबल्ब जलाकर सोने या कमरे के बाहर से रोशनी आने पर वजन पर ज्यादा असर नहीं दिखा। वैज्ञानिकों ने कहा कि आनुवांशिक तौर पर मनुष्य का शरीर दिन और रात के प्राकृतिक नियम में ढला होता है। ऐसे में रात के वक्त कृत्रिम रोशनी इस पूरे क्रम को तोड़ती है और नींद वाले हार्मोन पर प्रभाव पड़ता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें