Move to Jagran APP

..और शख्स ने फिर बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, पहले बना चुका 150 से अधिक गिनीज रिकॉर्ड

कई अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। किसी ने सबसे लंबी टांग का विश्व रिकॉर्ड बनाया है तो किसी ने सबसे लंबा बाल रखने के लिए। किसी ने सबसे लंबा नाखून रखने का रिकॉर्ड कायम किया है तो किसी ने सबसे लंबी भारी साइकिल का।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:58 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 05:55 PM (IST)
..और शख्स ने फिर बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, पहले बना चुका 150 से अधिक गिनीज रिकॉर्ड
डेविड रश ने अपने मुंह से टेनिस की बॉल को 30 सेकंड में 43 बार दीवार से टकराया। (फाइल फोटो)

न्यूयॉर्क, एजेंसी। लोग विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कई बार ऐसी चीजों को चुनते हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आपकी हंसी छूट सकती है। अमेरिका के बोइज में एक शख्स ने ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया है। डेविड रश नाम के शख्स ने अपने मुंह से टेबल टेनिस की बॉल को बिना जमीन पर गिरे सिर्फ 30 सेकंड में 43 बार दीवार से टकराया।  

loksabha election banner

हालांकि रश का यह कोई पहला रिकॉर्ड नहीं है। ये करीब 150 से अधिक गिनीज रिकॉर्ड बना चुके हैं और उन्होंने यह तार्किक शिक्षा को बढ़ाने के लिए किया है। इसके लिए एक साल तक अभ्यास किया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटेन के रे रेनॉल्ड्स के नाम था, जिन्होंने 30 सेकंड में 34 बार बॉल को दीवार से टकराया था।

ऐसा नहीं है कि ये अपने आप में विरला विश्व रिकॉर्ड है। इसी तरह से कई अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। किसी ने सबसे लंबी टांग का विश्व रिकॉर्ड बनाया है तो किसी ने सबसे लंबा बाल रखने के लिए। किसी ने सबसे लंबा नाखून रखने का रिकॉर्ड कायम किया है तो किसी ने सबसे लंबी और भारी साइकिल चलाने का। 

क्या है गिनीज विश्व रिकॉर्ड 

गिनीज विश्व रिकॉर्ड का आरम्भ वर्ष 1958 में हुआ था। यह विश्व रिकॉर्ड वर्ष 1998 तक ‘द गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’के नाम से चला और इसके बाद इसका नाम‘द गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’हो गया। यह एक तरह का रिकॉर्ड बुक है, जिसे हर साल रिन्यू किया जाता है और नए नए विश्व रिकॉर्ड इसमें शामिल किये जाते हैं। इसके अंतर्गत लोगों द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड और विभिन्न प्राकृतिक रिकॉर्ड को शामिल किया जाता है। 

यह किताब ख़ुद भी एक विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है, इस किताब ने ‘बेस्ट सेल्लिंग कॉपीराइटेड बुक ऑफ आल टाइम’का खिताब हासिल किया है। यह किताब विश्व भर के 100 देशों में 23 विभिन्न भाषाओँ में पिछले 63 वर्षो से प्रकाशित होती रही है। इसके अंतरर्राष्ट्रीय फ्रैंचाइजी ने अब इसके नाम से म्यूजियम और टीवी चैनल शुरू करने की भी योजना बनायी है।

विश्व की सबसे बड़ी मूंछे 

जयपुर के निवासी राम सिंह चौहान (58) दुनिया की सबसे बड़ी मूंछों का विश्व खिताब रखते हैं। उनकी मूंछों की लम्बाई 14 फुट है। राम सिंह पिछले 32 सालों से अपनी मूछें बढ़ा रहे हैं।

नाक से टाइपिंग 

हैदराबाद के खुर्शीद हुसैन दुनिया में नाक से सबसे तेज टाइपिंग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। खुर्शीद ने 47 सेकंड्स में 103 करैक्टर टाइप किये हैं।

सबसे बड़ी रोटी 

गुजरात के जामनगर में रहने वाले दगडू सेठ ने 2012 में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनायी है जिसका वजन 145 किलो ग्राम है।

दुनिया की सबसे छोटी महिला 

नागपुर में रहने वाली दुनिया की सबसे छोटी महिला कही जाने वाली 23 वर्षीय ज्योति आमगे की ऊंचाई सिर्फ 61.95 सेंटीमीटर अथवा लगभग 2 फीट है। इससे पहले ज्योति को सबसे छोटी बालिका (teenager) का ख़िताब भी मिल चुका है।

दुनिया की सबसे लम्बी पगड़ी 

पंजाब के पटियाला में रहने वाले अवतार सिंह मौनी की पगड़ी की लम्बाई 645 मीटर है जिसका वजन 45 किलोग्राम है. इसे एक बार पहनने में करीब 6 घंटे का समय लगता है.

सबसे बड़ी बिरयानी 

सन 2008 में दिल्ली में कोहिनूर फूड्स लिमिटेड ने 12000 किलोग्राम चावल और सब्जियों की मदद और ‘60 सेफ’ की कड़ी मेहनत के बाद दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

सबसे ज्यादा गाने लिखने का रिकॉर्ड 

मशहूर गीतकार अनजान के बेटे समीर ने पिछले 30 सालों से फिल्मों में बहुत हिट गाने लिखे हैं। समीर ने 30 सालों के अपने फ़िल्मी सफ़र में करीब 650 फिल्मों में 4000 गाने लिखे हैं। किसी भी गीतकार ने अब तक इतने गाने नहीं लिखे है।

योग करने के लिए इकठ्ठा हुई सबसे बड़ी भीड़ 

21 जून 2015 को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजपथ (दिल्ली) पर करीब 35,985 लोगों ने योग दिवस के मौके पर भाग लिया था जिसमे 84 देशों के भागीदारों ने भी भाग लिया था। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया इसलिए यह घटना गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गयी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.