विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला जारी, पीट्सबर्ग में तीन लोगों की मौत एक घायल

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sun, 16 Oct 2022 09:42 PM (IST)

अमेरिका के पिट्सबर्ग में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। पीट्सबर्ग में शनिवार रात करीब 10 बजे नार्थ ...और पढ़ें

अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला जारी, पीट्सबर्ग में तीन लोगों की मौत एक घायल।
अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला जारी, पीट्सबर्ग में तीन लोगों की मौत एक घायल।

पिट्सबर्ग, एपी। अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के पिट्सबर्ग में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। पीट्सबर्ग में शनिवार रात करीब 10 बजे नार्थ साइड चौराहे के पास गोलीबारी हुई। गोलीबारी में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दो अन्य की मौत अस्पताल में हुई। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है।

गोलीबारी में तीन की मौत एक घायल

पिट्सबर्ग पब्लिक सेफ्टी के प्रवक्ता कारा क्रूज ने बताया कि गोलीबारी में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एलेघेनी जनरल अस्पताल में एक दूसरी महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया गया। क्रूज़ ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति को एक पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सार्वजनिक जगहों को बनाया गया निशाना

बता दें कि गोलीबारी से संबंधित हमलावरों की संख्या के बारे में अभी तक नहीं बताया गया है। साथ ही हमले में हताहत पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुआ है। स्थानीय समाचार पोर्टल ने बताया कि गोलीबारी की घटना एलेघेनी कामन्स के दक्षिणी किनारे पर हुई। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने एक किराने की दुकान, गैस स्टेशन, एलेघेनी एल्क्स लाज और एक पार्क को निशाना बनाया।

अमेरिका में गोलीबारी की घटना हो चुकी है सामान्य

इससे पहले अमेरिका के नार्थ कैरोलिना में शनिवार को ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी और एक पुलिसकर्मी भी मारा गया था। मालूम हो कि अमेरिका से अधिकतर गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। इन घटनाओं में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन ने कदम उठाया है और इस संबंध में कानून भी बनाया है।

ये भी पढ़ें: बाइडन प्रशासन ने बताया कि आखिर US के लिए क्‍यों खास है भारत, चीन बड़ी चुनौती

ये भी पढ़ें:  'पाकिस्तान है दुनिया का सबसे खतरनाक देश', बाइडन बोले- परमाणु हथियार होना दूसरों के लिए नुकसानदेह