विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी पनाहगाहों पर कार्रवाई करने में पाक असफल: अमेरिका

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 20 Jun 2018 08:07 PM (IST)

पाक को खास हिदायत दी गई थी कि वह आतंकियों को शरण देना बंद करे, लेकिन कुछ एक सकारात्मक चीजों ...और पढ़ें

आतंकी पनाहगाहों पर कार्रवाई करने में पाक असफल: अमेरिका
आतंकी पनाहगाहों पर कार्रवाई करने में पाक असफल: अमेरिका

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि आतंकी पनाहगाहों पर कार्रवाई करने में पाक पूरी तरह से असफल रहा है। दक्षिण व मध्य एशिया मामलों की वरिष्ठ ब्यूरो अधिकारी एलिस जी वेल्स ने कहा कि एक साल पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशिया की रणनीति की एलान किया था। इसमें पाक को खास हिदायत दी गई थी कि वह आतंकियों को शरण देना बंद करे, लेकिन कुछ एक सकारात्मक चीजों को छोड़कर पाक ने इस मसले पर कोई काम नहीं किया।

आतंकी बड़े आराम से सुरक्षित ठिकानों में बैठे हैं। बुधवार को वेल्स को संसद की विदेश मामलों की समिति के समक्ष पेश होना है। समिति अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका की नीति का विश्लेषण करेगी। उन्होंने अपने लिखित बयान में कहा कि 2001 से तालिबान ने पाक में शरण ले रखी है। उनका कहना था कि अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान में एक स्थिर सरकार रहे। इसके लिए तालिबान को कहा गया था कि वह सरकार के साथ वार्ता करे, लेकिन अभी तक इस आतंकी संगठन ने कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है।

उनका कहना था कि दक्षिण एशिया के सभी देश इस बात पर एकमत हैं कि अफगानिस्तान में हर हाल में शांति होनी चाहिए। वेल्स का कहना है कि इससे आतंकी गतिविधियों पर रोक लगेगी। आतंकी सक्रिय रहे तो वो अन्य देशों में जाकर अपनी गतिविधियां संचालित करेंगे। इसमें ड्रग्स का अवैध कारोबार भी है।