Move to Jagran APP

Coronavirus: अमेरिका और यूरोप के बाद अब दक्षिण अमेरिका में बढ़ी कोरोना महामारी की रफ्तार

पिछले चौबीस घंटे में ब्राजील में 1473 लोगों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक यह एक दिन में होने वाली सर्वाधिक मौतें है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 08:10 PM (IST)
Coronavirus: अमेरिका और यूरोप के बाद अब दक्षिण अमेरिका में बढ़ी कोरोना महामारी की रफ्तार
Coronavirus: अमेरिका और यूरोप के बाद अब दक्षिण अमेरिका में बढ़ी कोरोना महामारी की रफ्तार

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। अमेरिका और यूरोप के बाद अब कोरोना का कहर दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में ब्राजील में 1473 लोगों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक यह एक दिन में होने वाली सर्वाधिक मौतें है।

loksabha election banner

ब्राजील में पिछले चौबीस घंटों के दौरान एक मिनट में एक से ज्यादा मौतें

ब्राजील में पिछले चौबीस घंटों के दौरान एक मिनट में एक से ज्यादा मौतें हुई हैं। ब्राजील में मृतकों की तादाद 34,000 से ज्यादा हो गई है और महामारी में जान गंवाने वाले लोगों के मामले में वह ब्रिटेन और अमेरिका के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। उधर, मैक्सिको में 816 लोगों की मौत हुई है। वहां मृतकों की कुल तादाद 12,545 हो गई है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1,05,680 हो गई है।

मैक्सिको के राष्ट्रपति ने महामारी को लेकर उठाए गए कदमों का किया बचाव

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ने महामारी को लेकर उठाए गए कदमों का बचाव किया है। उधर, रायटर के मुताबिक जितने लोगों की मौत की बात कही जा रही है मौतों की संख्या उससे 2.5 गुना ज्यादा है।

लॉकडाउन में ढील से बढ़े मरीज: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में ढील देने के दौरान कुछ देशों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गेट हैरिस ने कहा कि फिलहाल महामारी के केंद्र में मध्य, दक्षिण और उत्तर अमेरिका है। जब शारीरिक दूरी के नियमों में ढील दी गई तो लोगों ने समझा कि महामारी खत्म हो गई है। वास्तव में महामारी खत्म नहीं हुई है, इस बीमारी को तब तक खत्म नहीं माना जा सकता है जब तक कि एक भी मरीज दुनिया में है।

हैरिस ने कहा- अमेरिका में प्रदर्शनकारियों को सावधानी बरतनी चाहिए

अमेरिका में हुए प्रदर्शनों का हवाला देते हुए हैरिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सावधानी बरतनी चाहिए। हम अपनी भावनाएं व्यक्त करें, लेकिन दूसरों की रक्षा करनी भी जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए डब्ल्यूएचओ ने लोगों को कम से कम 1 मीटर (3 फीट) की दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। साथ ही बार-बार हाथ धोने को कहा है। 

जेद्दा में फिर से लगा दो सप्ताह का कर्फ्यू

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सऊदी अरब ने शनिवार से जेद्दा में दो सप्ताह का फिर से कर्फ्यू लगा दिया है। दिन में तीन बजे से सुबह छह बजे तक लगाए गए कर्फ्यू के दौरान सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। इसके शहर की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की दी गई छूट को वापस ले लिया गया है। उधर, सऊदी अरब में अगर किसी अप्रवासी को शारीरिक दूरी का पालन करते नहीं पाया गया तो उसे अपने देश वापस भेज दिया जाएगा।

-दक्षिण कोरिया में संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए हैं। अधिकांश मामले राजधानी सियोल से जुड़े हैं।

-इंडोनेशिया में संक्रमण के 703 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 49 लोगों की मौत हुई है।

-स्विटजरलैंड ने ईयू और ब्रिटेन से 15 जून तक यात्रा प्रतिबंध हटाने की बात कही है।

-यूरोपीय यूनियन को उम्मीद है कि जून के अंत तक सभी देश सीमाई प्रतिबंध हटा लेंगे।

-ब्रिटिश सरकार के क्वारंटाइन नियम के खिलाफ ब्रिटिश एयरवेज कोर्ट जाने पर विचार कर रही है।

-स्पेन की राजधानी मैड्रिड और बार्सीलोना में सोमवार से और ढील दी जाएगी। इस दौरान लोग रेस्तरां और बार में बैठकर खाना खा सकेंगे। साथ ही बच्चे किसी भी समय घर के बाहर जाकर खेल सकेंगे।

-फिजी ने अपने को कोरोना मुक्त देश घोषित किया।

देश            मौतें                 मरीज           एक्टिव केस

अमेरिका     19,25,267      1,10,218        11,02,613

ब्रिटेन          39,904           2,81,661       उपलब्ध नहीं

ब्राजील        34,072           6,18,554       3,09,485

इटली         33,689            2,34,013       38,429

स्पेन           27,133            2,87,740      उपलब्ध नहीं

फ्रांस          29,065            1,52,444       53,403


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.