विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान को एक बार फिर अमेरिका की चेतावनी, कहा- आतंकियों के खिलाफ एक्शन लो

By Monika MinalEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 06:53 PM (IST)

अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्‍तान से दक्षिण एशिया में मौजूद तमाम आतंकी गुटों का सफाया करने को कहा है।

पाकिस्तान को एक बार फिर अमेरिका की चेतावनी, कहा- आतंकियों के खिलाफ एक्शन लो
पाकिस्तान को एक बार फिर अमेरिका की चेतावनी, कहा- आतंकियों के खिलाफ एक्शन लो

वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से कहा है कि वे बिना किसी भेद-भाव के आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करें। पोंपियो ने गुरुवार को पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह अनुरोध किया। दोनों देशों द्वारा पिछले माह एक-दूसरे के राजनयिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पहली बार दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है।

पोंपियो के प्रवक्ता ने बताया कि उन दोनों ने अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों को आगे ले जाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की। अफगानिस्तान के साथ सुलह और दक्षिण एशिया के आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई पर भी उनके बीच बातचीत हुई।

उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका समेत कई देश पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाते रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान इन आरोपों को नकारता रहा है। लेकिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर अपना रुख कड़ा कर रखा है।