'एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का करारा जवाब
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद से जुड़े सवाल पर तीखा पलटवार किया, उसे 'आतंकवादी देश' बताया।
-1790352524783_m.webp)
जयशंकर ने UN में पाकिस्तानी पत्रकार पर आतंकवाद को लेकर तंज कसा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया। UN हेडक्वार्टर में आतंकवाद के बारे में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने कहा, 'एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।'
दरअसल, जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलो न्यंती 'शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा पर 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स' के बारे में प्रेस को संबोधित कर रहे थे, तभी पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा, 'आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देना कब बंद करेगी?'
इसके बाद UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथानेनी ने दखल दिया और पत्रकार से कहा, 'आपने अपना जवाब सुन लिया है। आपने अपना जवाब साफ-साफ सुन लिया है।'
यह पूरा मामला उस घटना के एक दिन बाद हुआ जब एक भारतीय पत्रकार ने UN बिल्डिंग में घुसते समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से तीखा सवाल पूछा था, 'आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?'
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
