विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YouTube व्यूज के लिए 9 साल के बच्चे ने फूंक दिए 1.13 करोड़, पिता की नौकरी पर लटकी तलवार

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 08:26 PM (IST)

एक अमेरिकी व्यक्ति के 9 साल के बेटे ने अपने गेमिंग वीडियो के व्यूज बढ़ाने के लिए YouTube विज्ञापन कैंपेन ...और पढ़ें

(यह फोटो AI से बनाई गई है)

(यह फोटो AI से बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके नौ साल के बेटे ने अपने गेमिंग वीडियो के व्यूज बढ़ाने के लिए YouTube एडवरटाइजिंग कैंपेन पर 1.13 करोड़ रुपये ($118,000) खर्च कर दिए।

मंगलवार को पब्लिश हुए 'माइट माइक' नाम के YouTube वीडियो में, डेव ने बताया कि उनके बेटे माइक ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल एड कैंपेन के लिए किया।

कंपनी के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.13 करोड़

डेव ने कहा, 'अगर आप मुझे नहीं जानते, तो मैं डेव हूं। मैं माइक का पिता हूं। तो जाहिर है कि मेरा बेटा YouTube पर कुछ बड़े बजट वाले कैंपेन चला रहा था, जिनके बारे में मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था।'

डेव ने बताया कि उन्हें इस भारी-भरकम बिल के बारे में तब पता चला जब उनकी कंपनी ने ने इसके बार एमे बताया। उन्हें एड पर हुए खर्च का तीन हफ्ते का ब्यौरा दिया गया और पूछा गया कि यह पैसा कहां खर्च हुआ।

डेव ने कहा, 'उन्होंने लैपटॉप निकाला, स्क्रीन पर कुछ टेबल दिखाए और मुझसे पूछा कि मुझे दिए गए कंपनी कार्ड से $118,000 क्यों गायब हैं?'

शुरू में तो मेरे पास कोई जवाब नहीं था, लेकिन जब हमने देखा कि असल में ट्रांज़ैक्शन कहां हो रहे थे, तो मैंने सारी कड़िययां जोड़ लीं।'

पिता ने खरीदा था 20 डॉलर का ऐड 

डेव ने बताया कि उनके बेटे ने आठ साल की उम्र में बिना किसी फ़ैंसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर के सीधे PS5 से गेमप्ले वीडियो अपलोड करना शुरू किया था।

डेव ने आगे कहा कि उन्होंने खुद अपने बेटे के लिए 20 डॉलर करीब (करीव 1900 रुपए) का ऐड खरीदने के लिए कंपनी का कार्ड डाला था, और वह कार्ड उस गूगल अकाउंट में सेव हो गया था।

डेव ने कहा, 'यहीं से सब कुछ खराब हो गया। अब पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि वह मेरी गलती थी। सबसे बड़ी गलती यह थी कि मैंने सब कुछ एक ही लॉगिन के तहत रखा था।'

'वह अभी सिर्फ़ नौ साल का है। उसे ठीक से समझ नहीं था कि कंपनी कार्ड का क्या मतलब होता है या स्क्रीन पर दिख रही बड़ी संख्या का मतलब असली पैसा है। मुझे ही लिमिट सेट करनी चाहिए थी या पूरी तरह से अलग कार्ड इस्तेमाल करना चाहिए था।'

यह भी पढ़ें- फ्रांस: पिता ने 9 साल के बच्चे को 5 महीने तक वैन में रखा कैद, रेस्क्यू के बाद चलने में आ रही दिक्कत