अमेरिका में भारतवंशी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 17 साल के बेटे ने की मां और छोटे भाई की बर्बर हत्या
मैसाचुसेट्स के बोस्टन के पास ऐक्टन में एक भारतीय परिवार पर भारी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 17 वर्षीय ...और पढ़ें

अमेरिका में भारतवंशी 17 साल के बेटे ने की मां और छोटे भाई की बर्बर हत्या (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
लड़के ने मर्डर प्लानिंग के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया था
सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे एआई की मदद से हो रहे अपराधों की कानूनी जवाबदेही किसकी
डिजिटल डेस्क, अमेरिका। मैसाचुसेट्स के बोस्टन के पास ऐक्टन में एक भारतीय परिवार पर भारी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 17 वर्षीय अर्जुन अरविंद पर अपनी मां सुधा वेंकटेशन (45) और छोटे भाई सिद्धार्थ अरविंद (14) की हत्या का आरोप है।
स्थानीय जिला अटॉर्नी मैरियन रयान के अनुसार, अर्जुन ने इंटरनेट और चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर परिवार की हत्या से जुड़े विचारों और काल्पनिक कहानियों की खोज की थी।
अर्जुन पर दो हत्या के आरोपों के अलावा हमला-बैटरी और मोटर वाहन संबंधी आरोप भी लगाए गए हैं। गुरुवार को उनकी ओर से नॉट गिल्टी की दलील पेश की गई।
उन्हें बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है और मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए भेजा गया है। अदालत में उन्हें हथकड़ी और पैरों में बेड़ियों के साथ पेश किया गया।
रयान ने बताया कि अर्जुन ने हाल में चिंताजनक व्यवहार दिखाया था। उन्होंने इंटरनेट और चैटजीपीटी के जरिए परिवार की हत्या से जुड़ी सैद्धांतिक अवधारणाएं या काल्पनिक कहानियां विकसित की थीं। उन्होंने गॉथिक उपन्यास जैसी कहानियां बनाईं, जिनमें परिवार के खिलाफ खतरों से जुड़े पात्र और परिस्थितियां शामिल थीं।
पुलिस को तब बुलाया गया जब अर्जुन के पिता सुकुमारन परिवार से संपर्क नहीं कर पाए और एक ट्यूटर निर्धारित समय पर घर पहुंचकर अंदर नहीं जा सका। अधिकारियों को सिद्धार्थ पहली मंजिल पर और मां बेसमेंट में मृत मिले। दोनों के शरीर पर संघर्ष के निशान और चोटें थीं।
अर्जुन कथित तौर पर मां की होंडा अकॉर्ड कार लेकर भाग निकला था। बुधवार सुबह पड़ोसी वेलैंड में कार के अंदर उन्हें बिना किसी घटना के गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मामला भारतीय-अमेरिकी परिवारों के लिए विशेष रूप से चौंकाने वाला है, क्योंकि ऐसे अपराध दुर्लभ हैं। हालांकि 2005 में वर्जीनिया में एक पूर्व मिसाल है, जब जयंत कडियन ने अपनी मां की हत्या कर दी थी।
