अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चों की मौत
रविवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो बच्चें की मौत हो गई।
By Edited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 06:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कालियागंज : रविवार को पीरपुखुर व तरंगपुर इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पीरपुखुर में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गई। घर के सामने खेल रहे एक बर्षीय शिशु साहिल हुसैन गाड़ी के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। वहीं नूरी खातुन नामक एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की। घटना की खबर मिलते ही जिला परिषद के सदस्य दधिमोहन शर्मा, पंचायत समिति की अध्यक्ष दीपा सरकार, नगरपालिका चेयरमैन कार्तिक चंद्र पाल, कालियागंज थाना के आइसी विचित्र विकस राय घटनास्थल पर पहुंचे व स्थिति को नियंत्रित किया। दूसरी दुर्घटना हरिहरुपर स्थित लोकनाथ मंदिर के निकट घटी। यहां तेज रफ्तार से गुजर रही एक वाहन ने सात वर्षीय बच्चे शुभदीप वर्मन को धक्का मार दिया। उसे फौरन कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चंद घंटों में बच्चे की मौत हो गई। कालियागंज थाना की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों के मालिक व चालकों ने कालियागंज थाना में आत्मसमर्पण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें