गांधी जयंती पर 150 किलोमीटर की संकल्प यात्रा का शुभारंभ
संवाद सूत्र रायगंज रायगंज में भाजपा द्वारा आयोजित गांधी संकल्प यात्रा का श्री गणेश स्थानीय सासद
संवाद सूत्र, रायगंज : रायगंज में भाजपा द्वारा आयोजित गांधी संकल्प यात्रा का श्री गणेश स्थानीय सासद तथा केंद्रीय महिला व बाल कल्याण राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने की। शनिवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा समर्थक चंडीतल्ला से उक्त यात्रा आरंभ कर रायगंज के वाहिन पंचायत के विभिन्न इलाके तक पहुंचे। रैली का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री देवश्री चौधरी स्वयं कर रही थी। इस सन्दर्भ में देवश्री चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में तृणमूल काग्रेस की तानाशाही व आतंक व्याप्त है। राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। यहाँ तक कि राज्य में संवैधानिक शीर्ष पद पर बैठे राज्यपाल का अपमान किया जाता है तो आम आदमी की क्या स्थिति है, इसी से पता चलता है। तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में हिंसा व बर्बरता के जरिए सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। इसलिए भाजपा इस अशुभ शक्ति को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए गाँधीजी के 150 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर दिनाजपुर जिला में 150 किलोमीटर की संकल्प यात्रा शुरू की है। जिसमें वे स्वयं मौजूद रहेंगी।