मुर्गी फर्म की बदबू से तंग आकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
जागरण संवादाता, उत्तर दिनाजपुर :जिले के ग्वालपोखर थाना इलाके के पाजीपाड़ा में एक मुर्गी फर्म स
जागरण संवादाता, उत्तर दिनाजपुर :जिले के ग्वालपोखर थाना इलाके के पाजीपाड़ा में एक मुर्गी फर्म से आनी वाली बदबू से तंग आकर स्वयंसेवी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जमकर बवाल किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों का इलाज इस्लामपुर अस्पताल में हो रहा है। महिलाओं ने मुर्गी फर्म को बंद करने की माग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह फर्म बंद नहीं किया गया, तो हम इसे तोड़ देंगे।
मुर्गी फर्म के मालिक दिलीप राय ने बताया कि वें सिलीगुड़ी व मालदा से मुर्गी लेकर यहा पर बेचने का काम करते हैं। कभी-कभी कुछ मुर्गी मर जाती है। इसे हम अलग फेंक देते है। इससे गंध नहीं होती। लेकिन कुछ लोग जबरन मेरा व्यवसाय बंद करवाने पर तुले है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरी हुई मुर्गी को नहीं फेंकने के कारण बदबू आती है। ऐसी बदबू बर्दास्त नहीं किया जा सकता। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।