पति की सलामती के लिए सुहागिनों ने किया करवा चौथ
संवाद सूत्र कालियागंज सुहागिन महिलाओं ने सुहाग की रक्षा के लिए गुरुवार को करवा चौथ का व्रत
संवाद सूत्र, कालियागंज : सुहागिन महिलाओं ने सुहाग की रक्षा के लिए गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा। आमतौर पर करवा चौथ का व्रत राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाएं ही करती थी।अब बिहार बंगाल की महिलाएं भी करने लगी है,जिससे इस व्रत की लोकप्रियता बढ़ गई है। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचा गुरुवार को सुबह मिट्टी एवं चीनी के करवा एवं दीपक,कुश की सीके के साथ करवा चौथ की पूजा कर कथा सुनी।
वहीं महिलाएं दिनभर उपवास रखकर। रात को चंद्रोदय के पश्चात चाद और पति का दर्शन कर अपना व्रत तोड़ी।कई महिलाएं व्रत की पूर्व संध्या पर मेहंदी लगाने में व्यस्त रही।क्योंकि इस व्रत में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है।माना जाता है कि जिन महिलाओं की हथेली में मेहंदी गहरे लाल रंग में रचती है।उसे भाग्यशाली माना जाता है।
कैप्शन : करवा चौथ की पूजा करती सुहागिनें