गोली कांड को लेकर हम हाई कोर्ट तक जायेंगे : दिलीप घोष
-हेमताबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने थाना भाजपा का झंडा -बंद के खिलाफ व्यवसायियों से मिले त
-हेमताबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने थाना भाजपा का झंडा
-बंद के खिलाफ व्यवसायियों से मिले तृणमूल कांग्रेस
जेएनएन, कालियागंज/ दिनहाटा/ कूचबिहार: इस्लामपुर के दारीविटा हाईस्कूल में दो छात्रों के पुलिस फायरिंग में मौत को लेकर हम लगातार आंदोलन करेंगे। न्याय के लिए हम हाई कोर्ट का दरवाजा तक खटखटायेंगे। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का। वें मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर जिला के हेमताबाद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस गोली कांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि यह स्कूल जब बांग्ला माध्यम है, तो यहां उर्दू के शिक्षक को क्यों नियुक्त किया गया। पुलिस व सत्ता दल के लोग पूरे मामले को दबाना चाहती है। जिस शिक्षक की नियुक्ति हुई है वह मंत्री गुलाम रब्बानी का रिश्तेदार है। शिक्षक की नियुक्ति में भ्रष्टाचार हो रहा है। तृणमूल ने 153 शिक्षकों के जगह 550 शिक्षकों को पैसे लेकर नियुक्ति करवायी।
इस्लामपुर गोलीकांड की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री पार्थो चटर्जी ने कहा कि पुलिस फायरिंग में छात्र की मौत नहीं हुई। पुलिस ने गोली नहीं चलाई। पुलिस भी टाल मटोल कर रही है। अब सीबीआइ जांच होने के बाद पूरी सच्चाई सामने आयेगी।
जिला अध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती के गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य सरकार के इशारे पर काम करती है। राज्य सरकार के कहने पर शंकर चक्रवर्ती को झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया गया। अगर पुलिस पर कोई टिप्पणी की है, तो कुछ गलत नहीं है। यह जमानत योग्य मामला है।
दूसरी ओर हेमताबाद के शाल बगान मैदान में कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष शिवानी मजूमदार तथा हेमताबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मजूमदार सहित कई कांग्रेस नेताओं व सीपीएम के समर्थकों ने भाजपा का झंडा थामा। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सभी को पार्टी में स्वागत किया।
कैप्शन : 1. सभा को संबोधित करते दिलीप घोष
2. बंद के विरोध में रैली निकालते तृणमूल समर्थक