Move to Jagran APP

चेच नगर पंचायत की प्रधान बनी निरूपा वर्मन

संवाद सूत्र, कालियागंज : हेमताबाद प्रखंड के अंतर्गत चेच नगर पंचायत गठन का कार्य शुक्रवार को

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:51 PM (IST)
चेच नगर पंचायत की प्रधान बनी निरूपा वर्मन
चेच नगर पंचायत की प्रधान बनी निरूपा वर्मन

संवाद सूत्र, कालियागंज : हेमताबाद प्रखंड के अंतर्गत चेच नगर पंचायत गठन का कार्य शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। तृणमूल कांग्रेस की निरूपा वर्मन को प्रधान तथा मोकलेपा खातून को उप प्रधान बनाया गया। बतादें कि इस पंचायत में कुल 13 सीटें थी, जिसमें सात तृणमूल को, चार भाजपा और दो कांग्रेस को मिली। कांग्रेस के एक सदस्य ने तृणमूल को समर्थन दिया, जिससे उसकी संख्या आठ हो गयी। पंचायत समिति गठन को लेकर पंचायत भवन के आस-पास 144 धारा लगायी गयी थी। चेच नगर स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन के पास होने के कारण वहां ताला लगा दिया गया था। स्वास्थ कर्मियों को चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्र जाने से रोका गया। आसमान हाट इलाके से आयी एक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में बीएमओएच मृगांक विश्वास तथा थाना प्रभारी विश्वनाथ मित्रो ने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र बंद करने पर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। उनका कहना था कि इसे लेकर प्रशासन को पूर्व सूचना देना चाहिए था। स्वास्थ्य कर्मी तोमाली भट्टाचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र बंद क्यों किया गया और कब खुलेगा, इसकी कोई जानकारी हमें नहीं दी गयी है।

loksabha election banner

कैप्शन : नव निर्वाचित पंचायत प्रधान व उप प्रधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.