भाजपा ने निकाली विरोध रैली
संवाद सूत्र, रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिला के ईटाहार प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में बोड
संवाद सूत्र, रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिला के ईटाहार प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में बोर्ड गठन को लेकर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा हंगामा करने तथा राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा जिला कमेटी की ओर से शहर में विरोध रैली निकाली गई।
भाजपा के जिला अध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती के नेतृत्व में हजारों पार्टी समर्थक व कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। यह रैली सिलीगुड़ी मोड़ से शुरू हुई तथा नगर परिक्रमा करते हुए विद्रोही मोड़ के पास समाप्त हुई। विद्रोही मोड़ के पास राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस का कहर जारी है। बहुमत होने के बाद भी भाजपा को बोर्ड गठन नहीं करने दिया जाता। भाजपा समर्थकों पर हमला किया जा रहा है। राज्य में गणतंत्र पर कुठाराघात हो रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।