आंदोलनकारियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
-उत्तर दिनाजपुर में छह हजार आंदोलनकारी गिरफ्तार, फिर निजी मुचलके पर रिहा जेएनएन, मालदा/क
-उत्तर दिनाजपुर में छह हजार आंदोलनकारी गिरफ्तार, फिर निजी मुचलके पर रिहा जेएनएन, मालदा/कूचबिहार/ उत्तर दिनाजपुर : केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ गुरूवार को उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में वाममोर्चा की ओर से कानून तोड़ो आंदोलन किया गया। पुलिस की ओर से मालदा में सीपीएम के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व धक्का-मुक्की भी की गई। सीपीएम के जिला सचिव अंबर मित्र ने बताया कि यह हमारा घोषित कर्मसूची था। हम शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे। पुलिस का व्यवहार पक्षपातपूर्ण है। हमारी महिला कार्यकर्ताओं को भी बख्शा नहीं गया।
वहीं दूसरी ओर उत्तर दिनाजपुर जिले में भी वामपंथियों द्वारा कानून तोड़ों आदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान कई नेता व आदोलनकारी घायल हुए। जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने आदोलनकारियों को रोक दिया। मगर आदोलनकारियों ने पुलिस बैरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। पुलिस ने करीब छह हजार आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया। डप्टी मजिस्ट्रेट अनादी महातो ने बताया कि करीब छह हज़ार आदोलनकारियों को व्यक्तिगत बॉन्ड पर ज़मानत पर छोड़ दिया गया।
कूचबिहार जिला में सीपीएम के पार्टी कार्यालय से प्रतिवाद रैली निकाली गयी। इसके बाद जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस बैरिकेट तोड़ने पर आंदोलनकारियों व पुलिस के साथ हाथापाई हो गयी। बाद में कोतावाली थानी की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। रायगंज में आंदोलनकारियों पर पानी फेंके गए। संगठन की ओर न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, धर्म निरपेक्षता आदि मांग को लेकर देशभर में कानून तोड़ो आंदोलन किया गया।
कैप्शन : पुलिस व आंदोलकारियों के बीच हाथापाई