माकपा-तृणमूल दोनों एक है, जनता को दे रहे है धोखा : सुजन चक्रवर्ती
-चोपड़ा राजनीतिक हिंसा की आग में जल रहा : अशोक जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : भाज
-चोपड़ा राजनीतिक हिंसा की आग में जल रहा : अशोक जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : भाजपा और तृणमूल, दोनों एक है। दोनों मिलकर जनता को धोखा दे रहे है। यह कहना है माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती का। गौरतलब है कि मंगलवार को चोपड़ा थाना के दासपाड़ा इलाके के गुआबारी में माकपा के वरिष्ठ नेता सूजन चक्रवर्ती ने तृणमूल व भाजपा के खिलाफ जमकर आग उगला। इस जनसभा मेंसूजन चक्रवर्ती के अलावा सिलीगुड़ी के विधायक व मेयर अशोक भट्टाचार्य समेत कई नेता सभा में उपस्थित थे।
माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल व भाजपा में अंदरूनी सांठ-गांठ है, जो किसी को दिखती नहीं है। ऊपर -ऊपर दोनों एक दूसरे के खिलाफ बोलते है। लेकिन अंदर से एक है। इसका हमारे पास प्रमाण भी है। जब भाजपा की सरकार अटल जी के समय में बनी तो आज की मुख्यमंत्री उस समय उस सरकार में रेल मंत्री थी। भाजपा को यहा जमीन देने वाली वहीं है। पूरे राज्य में में तृणमूल की अराजकता से लोग परेशान है। पंचायत चुनाव में उसकी गुंडागर्दी लोग देख चुके है। अपनी वर्चस्व कायम रखने के लिए हिंसा की राजनीति करती है तृणमूल। चोपड़ा इलाके में ही युवक की निर्मम हत्या हुई है। यह सब बन्द होना चाहिए एवं जनता को जानमाल की सुरक्षा मिले, बस यही हम चाहते है। विधायक अशोक भट्टाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चोपड़ा अभी भी राजनीतिक हिंसा की आग में जल रहा है।
सभा में उत्तर दिनाजपुर के जिला सचिव अपूर्व पाल समेत जिले के कई माकपा के दिग्गज नेता व उपस्थित थे। सभी ने इलाके में तृणमूल के हमले का जिक्र किया। सभा में लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
कैप्शन : जनसभा को संबोधित करते सुजन चक्रवर्ती