कालियागंज तृणमूल अध्यक्ष का पदभार दिया गया कार्तिक चंद्र पाल को
संवाद सूत्र, रायगंज : कालियागंज शहर के तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष युवा नेता व नगरपालिका अध्यक्ष कार्
संवाद सूत्र, रायगंज : कालियागंज शहर के तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष युवा नेता व नगरपालिका अध्यक्ष कार्तिक चंद्र पाल को बनाया गया। पार्टी के जिला पर्यवेक्षक शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अमल आचार्य ने नगर अध्यक्ष पर उन्हें नियुक्त किया। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव असीम घोष की मौजूदगी में कार्तिक पाल ने नीम तल्ला स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा प्रत्येक वार्ड के अध्यक्ष, सभी शाखा व उप शाखा के प्रभारी एवं छात्र-युवा नेता आदि इस अवसर पर उपस्थित थें। निर्वतमान नगर अध्यक्ष जयंत पाल को पार्टी के जिला कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि एक तरफ पार्टी में अंदरूनी कलह के कारण गुटबाजी व्याप्त हो गया था, जिससे पार्टी का अस्तित्व कमजोर पड़ता जा रहा था। वहीं भाजपा के बढ़ते चरण को रोकना एक चुनौती बनता जा रहा था। ऐसी स्थिति में कार्तिक पाल को हाल में हुए पंचायत चुनाव में प्रखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया और इस दायित्व के पालन में उन्हें काफी सफलता भी मिली। इसी के उपहार स्वरूप उन्हें नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
कैप्शन : कांर्तिक चंद्र पाल को शुभकामना देते तृणमूल नेता