भाजपा महिला पार्षद की असामयिक निधन
संवाद सूत्र, रायगंज : रायगंज नगरपालिका के छह नंबर वार्ड के भाजपा के एक मात्र पार्षद पुष्पल देव
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 06:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायगंज : रायगंज नगरपालिका के छह नंबर वार्ड के भाजपा के एक मात्र पार्षद पुष्पल देव का असामयिक निधन से इलाके में शोक का माहौल है। गौरतलब है कि सोमवार रात नौ बजे रायगंज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत्यु के समय उनकी आयु 60 वर्ष थी। दिवंगत महिला पार्षद भाजपा के जिला महिला मोर्चा की नेतृ भी थी। वह विगत कई दिनों से बीमार थीं। उनकी मृत्यु पर भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल दाम, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप विश्वास, नगरपालिका उपाध्यक्ष अरिंदम सरकार आदि ने शोक व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें