भाजपा-तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में 11 घायल
-सड़क निर्माण को लेकर हुआ संघर्ष जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिला के चोपड़ा थान
-सड़क निर्माण को लेकर हुआ संघर्ष
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिला के चोपड़ा थाने के मुकडुमी गाव में सोमवार की सुबह सड़क निमार्ण को लेकर तृणमूल काग्रेस व भाजपा के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस हिंसक झड़प में दोनों ओर से 11 लोग घायल हो गए। पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही इस इलाके में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस व स्थनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद घायलों को पहले चोपड़ा के दलुआ प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती करवाया गया, जहा छह लोगों की हालत बिगड़ती देख उन्हें फौरन उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
चोपड़ा ब्लॉक के मुकडुमी गाव में एक सड़क पर कुछ दिनों से पानी जमा हुआ था। इसके कारण इस आम लोगों को यातायात में असुविधा हो रही थी। लोगों की शिकायत को देखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से पत्थर फेंकने का काम शुरू किया गया, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। भाजपा की ओर से सभी आरोपों को आधारहीन बताया गया है। दूसरी ओर इस घटना की जानकारी मिलते ही चोपड़ा थाने से विशाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप से परिस्थितियों को नियंत्रित किया गया। पुलिस पूरे मामले की जाच में जुट गई है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती घायल