बंगाल का गौरव ममता कार्यक्रम से हो रहा है भारतीय मनीषियों का अपमान
संवाद सूत्ररायगंजबंगाल का गौरव ममताकार्यक्रम बंगाल के मनीषी का अपमान है। इसलिए भाजपा उत्तर ि
संवाद सूत्र,रायगंज:'बंगाल का गौरव ममता'कार्यक्रम बंगाल के मनीषी का अपमान है। इसलिए भाजपा, उत्तर दिनाजपुर जिला कमेटी इसके विरोध में आदोलन शुरू करेगी। यह बात भाजपा, रायगंज शहर कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत जोशी ने बताया। उनका कहना है कि बंगाल की धरती राजा राममोहन राय, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविन्द, खुदीराम बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, ईश्वर चंद्र विद्या सागर, रवींद्रनाथ टैगोर आदि मनीषियों के कृतित्व और व्यक्तित्व से गौरवावित तथा महिमामंडित है। लेकिन तृणमूल नेत्री व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वघोषित तरीके से बंगाल का गौरव खुद को बताकर इन मनीषियों और कर्म वीरों का अपमान कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री अन्याय, भ्रष्टाचार और अनीति को बढावा दे रहीं हैं। वे बंगाल का गौरव कैसे हो सकती हैं। जो प्रदेश में अशाति का वातावरण कायम कर चुकी है, वे बंगाल का आदर्श नेत्री कैसे हो सकती है। जिसने प्रदेश के आम लोगों के गणतात्रिक अधिकार को हड़प रखा हो, वह बंगाल को महिमामंडित कैसे कर सकती है. इसलिए भाजपा लोगों के बीच जाकर इसका विरोध करेगी और लोगों को बतायेंगे कि तृणमूल गणतंत्र के साथ साथ हमारी विरासत की गौरव को कुंठित करने पर आमदा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल नेतृत्व व विधायक प्रखंड और विधानसभा स्तर पर बंगाल का गौरव ममता कार्यसूची पालन कर रहे है। इस कार्यक्रम में तृणमूल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की देन, जन -कल्याणकारी योजनाओं आदि का बखान किया जाता है, जो भाजपा को नागवार गुजर रहा है।
कैप्शन: पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा नेता