बंगाल को ममता बनर्जी जैसा सशक्त नेतृत्व नहीं मिला:अब्दुल करीम
-मुख्यमंत्री की तुलना फ्लोरेंस ऑफ नाइटेंगल से की -दीदी निस्वार्थ भाव से बंगावासियों की करती ह
-मुख्यमंत्री की तुलना फ्लोरेंस ऑफ नाइटेंगल से की
-दीदी निस्वार्थ भाव से बंगावासियों की करती है सेवा व मदद
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : आजादी के सात दशक में बंगाल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसा सशक्त नेतृत्व नहीं मिला। वें वाकई बंगाल की फ्लोरेंस नाइटिंगल है। यह कहना है कि इस्लामपुर के विधायक अब्दुल करीम चौधरी का। वें शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जलपान जनसंपर्क अभियान के तहत पत्रकारों को संबोधित कर रहें थें। विधायक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि समाज सुधारक फ्लोरेंस नाइटिंगल युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को रात में सेवा करती थी। दीदी भी बंगालवासियों को निस्वार्थ भाव से सेवा करती है। सबकी मदद करती है। बंगालवासियों के लिए दीदी एक गर्व है। इस कार्यक्रम में तृणमूल के नेता गंगेश दे सरकार, पार्षद मेहताब चौधरी, मोहम्मद कमालुद्दीन और सब्बीर हुसैन उपस्थित थे।
दूसरी ओर, चोपड़ा में भी विधायक हमीदुल रहमान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया।उन्होंने कहा कि कि पीके टीम जिस तरह से काम कर रही है, हम उससे खुश है। पीके की उत्सुकता है कि स्थानीय नेतृत्व कैसे कार्य कर रहा है या संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभा रहा है या नहीं। बालू माफिया हिंसा के बारे में संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अब सचेत है। अब इसपर नकेल कसी गयी है। विधायक ने आगे बताया कि राज्य में जितना विकास हुआ है, उतना विकास किसी भी राज्य में किसी मुख्यमंत्री द्वारा नहीं हुआ है। इसीलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल की गौरव है।
कैप्शन : पत्रकारों को संबोधित करते विधायक अब्दुल करीम चौधरी