रायगंज में किडनी तस्करों का रैकेट सक्रिय
प्रशासनिक तत्परता के बावजूद रायगंज के ग्रामांचलों में किडनी तस्करी की सक्रियता ने जिला प्रशासन की नींद हराम कर दी है।
By Edited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 03:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायगंज : प्रशासनिक तत्परता के बावजूद रायगंज प्रखंड के ग्रामांचलों में किडनी तस्करी की सक्रियता ने जिला प्रशासन की नींद हराम कर दी है। इस मामले में प्रशासन ने सख्त पदक्षेप उठाने की पहल तेज कर दी है। उल्लेखनीय है कि रायगंज प्रखंड के बिंदोल इलाके में किडनी तस्करी का अवैध धंधा सर्व विदित है। प्रशासनिक तत्परता व जन-जागरूकता अभियान चलाने के बाद यहां काफी हद तक इस पर अंकुश लगाने में प्रशासन को सफलता मिली थी। लेकिन इस बीच रायगंज प्रखंड के ही रायिरा इलाके में किडनी तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। पता चला है कि आर्थिक विपन्नता के कारण कुछ लोग तस्करी करने वाले गिरोह के झांसे में पड़कर अपना किडनी बेच रहे है। सूत्रों के अनुसार इस गांव में भूपेन राय व मंगलू राय ने दलाल के माध्यम से किडनी बेचने की बात स्वीकारी है। भूपेन राय ने बताया कि उसके पास खेती का साधन नहीं है। बेटी की शादी नहीं करा पा रहे थे। इसलिए एक लाख के विनिमय में अपना एक किडनी बेच दिया। वहीं दूसरी ओर मंगलू ने बताया कि वह ऋण के भार से दबा हुआ है। काम-काज के सिलसिले में कोलकाता गया था, वहीं एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से अपना एक किडनी बेच दिया, जिसके बदले में तीन लाख रुपया दिया गया। इन रूपये से ऋण चुकाया आरे शेष से रूपये से टोटो खरीदकर गृहस्थी की गाड़ी चला रहा है। इस संबंध में जिला अधिकारी अरविंद कुमार मीना ने बताया कि इस तथ्य की सच्चाई की पड़ताल कर विधि सम्मत पदक्षेप लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें