Move to Jagran APP

अपनी लाज बचाने को लेकर दुराचार की शिकार छात्रा ने लगाई फांसी

संवादसूत्र कालियागंज दुराचार का शिकार हुई 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 06:51 PM (IST)
अपनी लाज बचाने को लेकर दुराचार की शिकार छात्रा ने लगाई फांसी
अपनी लाज बचाने को लेकर दुराचार की शिकार छात्रा ने लगाई फांसी

संवादसूत्र, कालियागंज : दुराचार का शिकार हुई 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कालियागंज प्रखंड अंतर्गत बोचाडागा पंचायत के पुरिया ग्राम की रहने वाली थी। घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल व्याप्त है। कालियागंज थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। वहीं शर्म के मारे आत्महत्या करने वाली किशोरी की असमय मौत के लिए जिम्मेदार आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की माग को लेकर भाजपा नेतृत्व सामने आइ है।

loksabha election banner

ग़ौरतलब है कि मृत छात्रा के परिजन ने घटना के बारे में बताया कि दुष्कर्म की घटना शुक्रवार को घटी है, जब वज सामाने लेने के लिए शुक्रवार को साइकिल द्वारा पुरिया महेशपुर बाजार गई थी, इसी क्रम में लौटते समय दक्षिण महेशपुर इलाके का एक व्यक्ति ने उसे अकेली देख उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, तत्पश्चात उक्त घटना को लेकर रविवार को एक मध्यस्थता बैठक होने वाली थी, इसी दौरान अपराहन 2 बजे पीड़िता लोक लाज के चलते अपने कमरे में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में उत्तेजना का माहौल व्याप्त है, वहीं आरोपी फरार है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि सिविक पुलिस आरोपी को भगाने में मदद की है। उक्त घटना की जानकारी होते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता तारिणी प्रसाद राय, कालियागंज शहर भाजपा सभापति भवानी चरण सिंह मृतक के घर पुरिया गाव पहुंचे, साथ ही भाजपा के वकील अमित शाह के नेतृत्व में कालियागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। इधर भाजपा सदयों ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी एवं घटना को लेकर स्थानीय विवेकानंद मोड़ पर पथ अवरोध कर दिया। उक्त जानकारी पर कालियागंज थाना पुलिस के अधिकरी दलबल के साथ मौक़े पर पहुंच कर काफ़ी मसकत के बाद भाजपा सदस्यों को आश्वासन देने के बाद पथ अवरोध को हटाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.