Move to Jagran APP

महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाएं असुरक्षित : देवश्री चौधरी

- कालियागंज शहर में 12 घंटे के बंद का आहवान संवादसूत्र कालियागंज रायगंज की सांसद व कें

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:01 PM (IST)
महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाएं असुरक्षित : देवश्री चौधरी
महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाएं असुरक्षित : देवश्री चौधरी

- कालियागंज शहर में 12 घंटे के बंद का आहवान

loksabha election banner

संवादसूत्र, कालियागंज : रायगंज की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद सुबे की महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित है,राज्य में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही है, मगर मुख्यमंत्री को इसकी कतई चिंता नहीं है। रविवार को कालियागंज शहर के सुकांत मोड़ भाजपा सदस्यों द्वारा जारी धरना प्रदर्शन में शामिल हुई। मालूम हो कि विगत 4 नवंबर की रात कालियागंज प्रखंड अंतर्गत धनकोल नसीर हाट इलाका में एक गृहवधु की हुई संदिग्ध मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी सदस्यों ने घटना में लिप्त आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा देने की माग को लेकर कालियागंज शहर अंतर्गत सुकातो मोड पर 18 नवंबर से धरना पर बैठे हुए है। इस बीच आगामी मंगलवार को कालियागंज में 12 घटा व्यापी बंद का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने आगे कहा कि ऐसी विषम स्थिति में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य भर में नारी उत्पीड़न, अराजकता एवं घोटालों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री अपनी डुगडुगी बजा रही है और बदमाश समाज पर हावी हैं। वो बाहुबलियों के बल पर चुनाव जीतने पर आतुर है। परिणामत: मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी है ऐसी सरकार को अब उखाड़ फेंकने की जरूरत है। वही धरना मंच के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री मृतिका के घर जाकर उसकी मासूम बच्ची को पुचकार कर मृतिका की विधवा माता से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर की रात गृहवधु की संदिग्ध हालत में मौत होने के बाद मृतका की विधवा माता उनके ससुराल वालों पर बेटी से असामाजिक कार्य करवाने को लेकर दबाव दिए जाने का आरोप लगाकर कालियागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे लिखित रूप में बताया कि उसकी बेटी द्वारा साफ इनकार करने पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। तत्पश्चात उक्त हत्या का साक्ष्य छुपाने को लेकर उसके मृतदेह को फासी पर लटका कर आत्महत्या करने का अंजाम देने पर आतुर हो गए। उसने मृतिका के पति,सास एवं ननंद समेत 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।घटना के बाद पुलिस एक व्यक्ति को छोड़कर अन्य किसी को गिरफ्तार करने में असफल रही है,जिसको लेकर भाजपा सदस्यों का धरना प्रदर्शन जारी है।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत लाहिरी,जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षता शिवानी मजूमदार,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम विश्वास,स्थानीय ग्राम एवं शहर मंडल अध्यक्ष भवानी चरण सिंह एवं तारिणी कात राय समेत काफी संख्या में भाजपा नेता कर्मी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.